{"_id":"65318f90d8531ff8e9044cc5","slug":"12-buses-will-operate-on-six-routes-for-cet-exam-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-4347-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सीईटी की परीक्षा के लिए छह रूटों पर 12 बसों का होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सीईटी की परीक्षा के लिए छह रूटों पर 12 बसों का होगा संचालन
विज्ञापन
पंचकूला। सीईटी की परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को मुफ्त बस सफर यात्रा हरियाणा परिवहन निगम की बसों से कराया जाएगा। इसमें लोगों को अपने साथ एडमिट कार्ड रखना होगा। इसके अलावा उन्हें काउंटर पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। बस उन्हें उनके एग्जाम सेंटर तक ले जाएगी। पंचकूला बस स्टैंड के जीएम अशोक कौशिक ने बताया कि इसके लिए बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार बस स्टैंड पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसमें रजिस्ट्रेशन करवाने वाले उम्मीदवारों को बस सेंटर तक पहुंचाएगी। इसके लिए पहली शिफ्ट में बसें सेंटर में उम्मीदवारों को 9.30 बजे तक पहुंचाएंगी। पहली शिफ्ट के लिए बसों का संचालन पंचकूला से करनाल के लिए सुबह 4.30 बजे होगा। सुबह 5 बजे पंचकूला से कुरुक्षेत्र के लिए, सुबह 4 बजे पंचकूला से पानीपत की बस, सुबह 5 बजे पंचकूला से यमुनानगर की बस, सुबह 6 बजे पंचकूला से अंबाला की बस और सुबह 6.30 बजे पंचकूला से चंडीगढ़ की बस मिलेगी।
वहीं, दोपहर बाद एग्जाम की शिफ्ट में भी उम्मीदवारों के लिए बस का शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें पंचकूला से करनाल के लिए 9 बजे, पंचकूला से कुरुक्षेत्र के लिए 9.30 बजे, पंचकूला से पानीपत के लिए सुबह 8.30 बजे, पंचकूला से यमुनानगर के लिए सुबह 9.30 बजे, पंचकूला से अंबाला के लिए 10.30 बजे, पंचकूला से चंडीगढ़ के लिए सुबह 11 बजे बस मिलेगी।
बाहर की बसों के लिए पार्किंग बस स्टैंड में बनेगी
सीईटी के एग्जाम के लिए आने वाली बसों के लिए सेक्टर-5 बस स्टैंड में पार्किंग बनाई गई है। बसों के लिए किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसमें सभी बाहर से आने वली बसों को खड़ा करने की अतिरिक्त पार्किंग बनाई गई है। इससे बाहर किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।