फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   रिश्वत का आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर

रिश्वत का आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर

Sun, 17 Mar 2019 01:47 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
रिश्वत का आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
रिश्वत मामले में गिरफ्तार निगम का मुख्य सफाई कर्मी दो दिन के रिमांड पर
विज्ञापन

सबहेड
जन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आरोपी ने ठेके पर नौकरी दिलवाने के नाम पर मांगे थे 50 हजार रुपये
प्वाइंटर
रिश्वत के 10 हजार रुपये एडवांस में लेते समय विजिलेंस टीम ने दबोचा था
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नगर निगम के जन स्वास्थ्य विभाग में सफाई कर्मचारी को नौकरी दिलवाले के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार मुख्य सफाई कर्मी तेजपाल को विजिलेंस ने शनिवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने दलील सुनने के बाद आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। विजिलेंस अब आरोपी तेजपाल से पूछताछ में जुटी हुई है कि मामले में उसके साथ कोई और तो शामिल नहीं है। इससे पहले विजिलेंस टीम ने आरोपी को सेक्टर-28 के पास जाल बिछाकर रिश्वत के दस हजार रुपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।

चंडीगढ़ निवासी शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को बताया था कि उसके बेटे को एमसीसी के जन स्वास्थ्य विभाग में ठेके पर नौकरी दिलवाने के लिए आरोपी तेजपाल ने पचास हजार रुपये की रिश्वत मांगी। एडवांस के तौर पर दस हजार रुपये पहले देने तय हुए। इसके बाद पीड़ित ने विजिलेंस में शिकायत कर दी। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने सेक्टर-28 में ट्रैप लगाया। शिकायतकर्ता ने जब आरोपी तेजपाल को एडवांस के तौर पर दस हजार रुपये की रिश्वत दी तभी विजिलेंस टीम ने तेजपाल को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed