{"_id":"5c8d59dabdec2214380c2c97","slug":"11552767450-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर योगी मोदी पिचाकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर योगी मोदी पिचाकारी
विज्ञापन
चुनावी रंग में रंगी होली, बाजार में मोदी-योगी पिचकारियों की भरमार
-होली के आइटम्स की खरीदारी शुरू, चश्में वाली पिचकारी हर किसी को कर रहा आकर्षित
-कार्टून करेक्टर मोटू-पतलू, स्पाइडरमैन, छोटा भीम, डोरेमोन, ओगी, कृष्णा नाम के पिचकारियों का बच्चों में खासा क्रेज
- पहली बार होली मिलन पैक भी पहुंचा मार्केट
संजीव पंगोत्रा
चंडीगढ़। रंगों, उमंगों, उत्साह और भाईचारे का प्रतीक त्योहार होली को लेकर बाजार सज चुका है। सबसे खास बात यह है कि इस बार की होली के रंग पर चुनावी रंग भी शामिल हो गया है। बाजार में मोदी और योगी पिचकारी आ चुके हैं। इन पिचकारियों को लेकर लोगों में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। बेशक 21 मार्च को ट्राइसिटी में होली का त्योहार मनाया जाएगा, लेकिन इन पिचकारियों की ताबड़तोड़ बिक्री हो चुकी है। इनके अलावा अबीर, गुलाल, गीले रंग, गुब्बरें, चश्मे वाली पिचकारी आदि से बाजार सज चुका हे। एक दुकानदार ने बताया कि होली को लेकर बच्चों क्या सभी वर्ग में खासा क्रेज है। इस देखते हुए हमने पहले से ही तैयारी शुरू कर थी, दो-तीन दिन से इनकी खरीददारी भी होनी शुरू हो गई है। इस बार छत्तीसगढ़ से खास रंगाें को मंगाया गया है, ताकि ट्राइसिटी रंगों से सराबोर हो जाए।
क्या हैं बाजार में खास
1. मोदी- योगी पिचकारी
मार्केट में विभिन्न तरीके की पिचकारियां पहुंच गई हैं। सबसे अधिक चर्चित मोदी और योगी के नाम की पिचकारियां मौजूद है। लोगाें में इन पिचकारियाें को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं, बच्चों के लिए विशेष तौर पर उनकेपसंदीदा कार्टून करेक्टर के नाम की पिचकारियां मौजूद हैं। इनमे मोटू-पतलू, स्पाइडरमैन, छोटा भीम, डोरेमोन, ओगी, कृष्णा नाम से बच्चाें को लुभाने वाली पिचकारियां भी बाजार में मौजूद हैं।
चश्मे वाली पिचकारी
इस होली पर चश्में वाली पिचकारी हर किसी का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रही हैं। सिटी के लाइट प्वाइंट पर लोग इस पिचकारी को बेचते हुए मिल जाएंगे। इसकी खासियत यह है कि इस रंग-बिरंगे चश्मे के दोनों साइडों से रंग निकलते है। इसका कंट्रोल हाथाें में होता है।
विज्ञापन
होली मिलन पैक की डिमांड
होली पर इस बार ‘होली मिलन ’ नाम से पहली बार पैक आया है। यह एक कॉम्बो किट है। इसमें 8 पैकट में रंग बिरंगे कलर, 4 वाटर कलर, एक छोटा टावल, साबुन, शैपू, शॅवर जेल और परफ्यूम शामिल हैं।