फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   22 घंटे बाद धरना खत्म, नवजोत कौर के सामने बंसल बोले- बाहरी करना चाहते हैं कब्जा

22 घंटे बाद धरना खत्म, नवजोत कौर के सामने बंसल बोले- बाहरी करना चाहते हैं कब्जा

Sun, 10 Mar 2019 01:43 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
22 घंटे बाद धरना खत्म, नवजोत कौर के सामने बंसल बोले- बाहरी करना चाहते हैं कब्जा
(फोटो- दीपक जी)
विज्ञापन


22 घंटे बाद धरना खत्म, नवजोत कौर के सामने पवन बंसल बोले- बाहरी करना चाहते हैं कब्जा
सबहेड
कांग्रेस में गुटबाजी हावी : नवजोत कौर पहुंचीं कांग्रेस भवन, पवन भी पहुंचे तो लगने लगे बंसल जिंदाबाद के नारे

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव नजदीक है। कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है लेकिन पार्टी में टिकट के दावेदारों की लाइन लग गई है, जिससे पार्टी में गुटबाजी हावी हो गई है। अपने ही पार्टी के भवन में एंट्री पाने के लिए पूर्व मेयर पूनम शर्मा को धरने पर बैठना पड़ा, वह भी पूरे 22 घंटे। शुक्रवार दोपहर 3 बजे से सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन के बाहर धरने पर बैठीं पूनम शर्मा का धरना रात भर जारी रहा। शनिवार सुबह चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा उनसे मिलने पहुंचे और 22 घंटे बाद दोपहर करीब एक बजे उनका धरना खत्म करवाया। पूनम शर्मा ने नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस भवन में एंट्री दिलाने के बाद ही खुद भी कांग्रेस भवन में प्रवेश किया। नवजोत कौर के पहुंचते ही पवन बंसल भी कांग्रेस भवन पहुंच गए और इशारों ही इशारों में नवजोत कौर के सामने कह भी दिया कि जो लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, उनके पास चंडीगढ़ टेरोटोरियल कांग्रेस (सीटीसी) की सदस्यता तक नहीं है और वो लोग बाहर से आकर कांग्रेस भवन पर कब्जा जमाना चाहते हैं।

पूनम शर्मा बोलीं- एक दिन पहले बता दिया था, छाबड़ा बोले- मुझे कोई सूचना नहीं दी
पूर्व मेयर पूनम शर्मा ने बताया कि एक दिन पहले यानी वीरवार को वह खन्ना में थीं और वहां से उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा को फोन कर पूछा था कि वह महिला दिवस पर कांग्रेस भवन में एक कार्यक्रम करना चाहती हैं, जिसमें वह नवजोत कौर को बुलाएंगी। क्या कांग्रेस भवन में कोई और प्रोगाम है। इस पर प्रदीप छाबड़ा ने कहा था कि वह पता करके बताते हैं। कुछ देर बाद छाबड़ा का फोन आया कि कांग्रेस भवन में कोई प्रोग्राम नहीं है। इसके बाद नवजोत कौर का सारा प्रोग्राम प्लान किया गया। लेकिन हैरानी की बात है कि प्रदीप छाबड़ा शुक्रवार को बार-बार यह कहते दिखे कि उनकी पूनम शर्मा से कोई बात नहीं हुई है और न ही उन्हें कार्यक्रम की कोई जानकारी थी। वहीं, दूसरी ओर पूनम शर्मा ने दावा किया कि उनके पास कॉल रिकार्डिंग है।
विज्ञापन


आज दिल्ली जाकर हाईकमान से करेंगी शिकायत
पूनम शर्मा ने कहा कि प्रदीप छाबड़ा ने सरेआम झूठ बोला है। वह शनिवार को दिल्ली जाकर हाईकमान से मामले की शिकायत करेंगी और सारी कॉल डिटेल व रिकॉर्डिंग भी सौपेंगी। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता रातभर सड़क किनारे बैठी रहीं लेकिन कोई कांग्रेसी नेता उनसे मिलने नहीं आया। हां, भाजपा के नेताओं के फोन जरूर आए। आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता खाना लेकर भी पहुंचे लेकिन हैरानी की बात यह है कि कांग्रेस के किसी नेता ने हालचाल पूछने के लिए फोन तक नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से इस रवैये से पता चलता है कि वह महिलाओं का कितना सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंसल ने कहा...मैं पूनम शर्मा के साथ फोटो नहीं खिंचवाऊंगा
पूनम शर्मा ने धरना खत्म करते ही नवजोत कौर सिद्धू को फोन कर कांग्रेस भवन बुलाया। फोन करने के 15 मिनट बाद नवजोत कौर सिद्धू कांग्रेस भवन पहुंच गईं। इसके बाद कांग्रेस के तमाम नेता भी कांग्रेस भवन पहुंच गए। इस बीच एक ऐसा मौका आया जब मीडिया कर्मियों ने सभी कांग्रेसी नेताओं को एक साथ होकर फोटो खिंचवाने को कहा। तभी पवन बंसल बोल पड़े कि...मैं इसके (पूनम शर्मा) साथ फोटो नहीं खिंचवाऊंगा। हालांकि बाद में नवजोत कौर सिद्धू व पवन बंसल एक साथ बैठे एक दूसरे पर इशारों-इशारों में तंज कसते दिखाई दिए। इस बीच कांग्रेस भवन में नवजोत कौर की मौजूदगी में पवन बंसल जिंदाबाद के नारे भी लगे।


ये था पूरा मामला
महिला दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पूर्व मेयर पूनम शर्मा ने सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में एक कार्यक्रम रखा था। इसमें नवजोत कौर को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया। लेकिन जब पूनम शर्मा अन्य महिलाओं के साथ भवन पहुंची तो उन्हें कांग्रेस भवन के सभी गेटों पर ताला बंद नजर आया। उन्होंने तत्काल प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा को फोन किया लेकिन फिर भी ताला नहीं खुला। इसके बाद पूनम शर्मा अन्य महिला कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य द्वार के पास धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed