फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   म हिला दिवस पर हुए जगह जगह कार्यक्रम

म हिला दिवस पर हुए जगह जगह कार्यक्रम

Sat, 09 Mar 2019 01:31 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
म हिला  दिवस पर हुए जगह जगह कार्यक्रम
महिलाएं मानवीय संबंधों को संभालने में पुरुषों के मुकाबले अधिक सशक्त
विज्ञापन


-पीयू में आयोजित काव्य पाठ में मशहूर गीतकार डॉ. इरशाद कामिल ने भी की शिरकत
- शिक्षण संस्थानों में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
- कहीं रंगोली तो कहीं नाटक प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को पीयू में कई जगह कार्यक्रम हुए। इस मौके पर रंगोली, नाटकों, संगोष्ठियां व पैनल डिस्कशन का आयोजन हुआ। इनसे संदेश दिया गया कि महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि महिलाएं मानवीय संबंधों को संभालने में पुरुषों के मुकाबले अधिक सशक्त हैं।
पीयू हिंदी विभाग के कार्यक्रम में पूर्व डीयूआई प्रो. मीनाक्षी मल्होत्रा ने महिलाओं की उच्च शिक्षा में भागीदारी, उच्च शिक्षा में नेतृत्व की चुनौतियों पर प्रकाश डाला। प्रो. रेनू विग ने कहा कि पेक में जब कल्पना चावला शिक्षा ग्रहण कर रही थीं तब वहां बेहतर महिला टॉयलेट की सुविधा नहीं थीं, लेकिन अब बहुत बदलाव आया है। डीएसडब्लयू वूमेन प्रो. नीना कप्लाश ने कहा कि एक सशक्त महिला ही अन्य महिलाओं को सशक्त बना सकती है। अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष प्रो. दीप्ति गुप्ता ने कहा कि समाज में आने वाले परिवर्तनों को संभालना और उनसे संयोजन स्थापित करना ही जीवन है। डॉ. गुरमीत सिंह ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर डीपीआर रेनुका बी सलवान, वैशाली चौधरी, बैंक ऑफ बड़ौदा की अधिकारी डॉ. स्वाति, प्रो. नीरजा सूद, प्रो. बैजनाथ प्रसाद, प्रो. सत्यपाल सहगल, डॉ. अशोक कुमार आदि रहे। दोपहर बाद कवि सम्मेलन हुआ। इसमें प्रसून प्रसाद, सपना मल्होत्रा, रश्मि शर्मा, कविता, वर्षा, सोनिया राय, नेहा गुलाटी, सोनम गोयल, घज़ाला खान, संगीता और अंजली सिफर आदि ने काव्य पाठ किया। मुख्य आकर्षण विभाग के पूर्व छात्र और मशहूर गीतकार डॉ. इरशाद कामिल रहे। इस कवि सम्मेलन का संचालन मयंक और नेहा ने किया। पीयू में महिलाओं के अध्ययन के लिए बनाए गए सह केंद्र ने पैनल डिस्कशन किया। सेंटर फॉर सोशल वर्क विभाग की ओर से पूर्व छात्रों का सम्मान किया गया। इस दौरान सभी ने अपने पुराने अनुभव साझा किए। इस मौके पर डॉ. मोनिका, डॉ. गौरव गौड़, मुंजियाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


इनसेट---
पूर्व छात्रा कुलवंत कौर गिल ने दिए 55 लाख रुपये
कानून विभाग की पूर्व छात्रा कुलवंत कौर गिल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्रों की बेहतरी के लिए 55 लाख रुपये दिए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए कानूनी सहायता उपलब्ध करवाना जरूरी है। उन्होंने समाज में सकारात्मक प्रगति पर जोर दिया। इस दौरान नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डीएसडब्ल्यू इमैनुएल नाहर, प्रो. नीना कैप्लास आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैक में भी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में भी महिला दिवस पर कई कार्यक्रम हुए। इस मौके पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अव्वल खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया गया। इसी तरह होम साइंस कॉलेज में भी महिलाओं का सम्मान हुआ। महिला सशक्तीकरण पर बात की गई। एबीवीपी ने पीयू स्टूडेंट सेंटर पर नाटक व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। परवाज फाउंडेशन ने सेक्टर- 25 में महिला दिवस का आयोजन किया। शिप्रा के निर्देशन में महिलाओं का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। साथ ही सेनेटरी पैड्स भी उन्हें मुफ्त में बांटे गए। अकशिप्स स्मार्ट स्कूल सेक्टर- 45 में भी कार्यक्रम हुआ। महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। इसी तरह श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज को-एड में भी दिवस मनाया गया। पीयू लॉ विभाग प्रोफेसर ज्योति रतन ने महिलाओं को कानूनों की जानकारी दी। डॉ. अनीता छटवाल ने महिला दिवस पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. रीटा सिंह ने सभी का आभार जताया। देव समाज कॉलेज में फिटनेस एवं डांस सेशन का आयोजन हुआ। चैतन्या हॉस्पिटल की डॉ. हिना ने स्वास्थ्य की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. जसपाल कौर ने भी विचार रखे। ओपन आइज फाउंडेशन ने भी महिला दिवस मनाया। महिलाओं को सेनेटरी पैड़ बांटे। मुख्य वक्ता निशि जसविंदर कौर रहीं। आंचल इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed