{"_id":"5c73070cbdec2273a3398080","slug":"11551042316-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ मिनट रुके केजरीवाल, बोले खेर को वोट देकर दोबारा गलती न करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ मिनट रुके केजरीवाल, बोले खेर को वोट देकर दोबारा गलती न करना
विज्ञापन
फोटो समाचार
आठ मिनट रुके केजरीवाल, बोले खेर को वोट देकर दोबारा गलती न करना
सेक्टर 25 रैली ग्राउंड में हरमोहन धवन के समर्थन में पहुंचे अरविंद केजरीवाल
दिल्ली सरकार की उपलब्धियां गिनाई और किरण खेर पर साधा निशाना
आप नेता भगवंत मान व भाजपा के बागी शत्रुघ्न सिन्हा भी पहुंचे रैली में
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर 25 में आप के लोकसभा उम्मीदवार हरमोहन धवन के समर्थन में रविवार को आयोजित रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिर्फ आठ मिनट रुके। रैली का वक्त एक बजे था, वे आए ढाई बजे और आठ मिनट भाषण देकर चलते बने। उन्होंने कहा कि पलवल में उनका एक प्रोग्राम है। साढ़े तीन बजे चंडीगढ़ से फ्लाइट है। इसलिए वे ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली बार मोदी की हवा थी, इसलिए वे जीत र्गइं। उसके बाद वे कितनी बार लोगों के बीच आईं। संसद में भी बहुत कम आती हैं। आती हैं तो बोलती नहीं। वे एक एक्ट्रेस हैं। उन्हें मुंबई में फिल्में करनी हैं और उन फिल्मों से पैसा कमाना है। उन्हें एमपी का एक स्टेटस सिंबल चाहिए था, जो चंडीगढ़ के लोगों की वजह से उन्हें मिल चुका है। किसी को उनसे मिलना हो तो वे मिलती नहीं। उनसे मिलने के लिए लोगों को मुंबई जाना पड़ता है। क्या उन्होंने कोई स्कूल व अस्पताल बनवाया। क्या किसी बच्चे का एडमिशन करवाया? किसी गरीब मरीज का इलाज करवाया। आपका हरमोहन धवन आपके बीच रहता है। यदि हरमोहन धवन ने काम नहीं किया तो कम से कम घर जाकर उसे पकड़ तो सकते हो। किरण खेर को पकड़ने के लिए तो मुंबई जाना पड़ेगा। इस बार ये गलती मत करना। अपने शहर के आदमी हरमोहन धवन को ही वोट देना और मैं इस बात की गारंटी लेता हूं कि यदि आप हरमोहन धवन को वोट देते हैं तो जितने काम दिल्ली में हुए हैं, वे सारे काम धवन के साथ मिलकर चंडीगढ़ में करवाऊंगा।
केजरीवालने ने गिनाए दिल्ली में किए काम
इससे पहले उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया। उन्होंने कहा कि उन्हें काम करने के लिए काफी रोका गया, लेकिन उनकी सरकार ने जो काम किए हैं, वो काम कांग्रेस व बीजेपी 70 सालों में दिल्ली में नहीं कर पाईं। दिल्ली के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प हो गया है। अब लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल से निकलवाकर सरकारी स्कूलों में एडमिशन दिलवा रहे हैं। पिछले दो सालों से सरकारी स्कूलों का परिणाम भी प्राइवेट स्कूलों से बेहतर हुआ है। दिल्ली में बिजली के रेट काफी सस्ते हैं। यहां तक पूरी दुनिया में इतने कम रेट कहीं नहीं है। जब दिल्ली में रेट कम हो सकते हैं तो चंडीगढ़ में क्यों नहीं। दिल्ली के लोगों ने राजनीति बदलने का फैसला लिया, अब आपके पास मौका है। सारे लोग मिलकर हरमोहन धवन को जितवाएं।
सिर्फ नफरत का माहौल बनाने का काम चल रहा : भगवंत मान
पंजाब से आप के नेता व संगरूर सांसद भगवंत मान ने कहा कि देश में इस समय तानाशाही चल रही है। हर जगह नफरत का माहौल बनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को शक की निगाहों से देखने लगे हैं। टीवी पर भी हिंदू-मुसलमान की डिबेट हो रही है। मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। मैं तो चाहता हूं कि वहां पर यूनिवर्सिटी बने और सभी धर्मों के विद्यार्थियों को पढ़ने का मौका मिले। देश को सिर्फ अमित शाह और नरेंद्र मोदी चला रहे हैं। अच्छे दिन तो आए नहीं और युवा पकौड़ा बेचने को तैयार है। कहा गया कि नोटबंदी के बाद आतंकवाद खत्म हो जाएगा। पुलवामा में क्या हुआ। झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं। मुझे तो कभी-कभी शक होता है कि प्रधानमंत्री को चाय बनानी आती भी है या नहीं।
विज्ञापन
देश का कल्चर मंत्री कौन है, किसी को नहीं पता
भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के वक्त देश में लोकशाही थी और अब तानाशाही हावी है। देश में नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अरुण जेटली के बाद सरकार के अन्य मंत्रियों के बारे में कोई नहीं जानता। क्या आप लोग बता सकते हैं कि देश का कल्चर मंत्री कौन है? भारी उद्योग विभाग किसके पास है? शायद ही किसी को पता होगा। क्योंकि बाकियों को काम करने का मौका नहीं दिया जा रहा। मैं सरकार का विरोधी नहीं हूं, मैं जनता के प्रति जवाबदेही की जिम्मेदारी निभा रहा हूं। उन्होंने ही मुझे सबसे ज्यादा वोट शेयर दिलाकर जितवाया है। सत्ता किसी की जागीर नहीं है। परफार्मेंस के आधार पर सबकी समीक्षा होनी चाहिए। मन की बात अब खत्म हुई। अब दिल की बात होगी। परिवर्तन होगा। उन्होंने लोगों से धवन का समर्थन करने की अपील की।