फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चंडीगढ़ में रू ब रू

चंडीगढ़ में रू ब रू

Thu, 14 Feb 2019 02:23 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 14 Feb 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में रू ब रू
हर पल है सीखने के लिए : नवदीप कौर
विज्ञापन

रूबरू कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर- 23 बाल भवन में हो रहे थिएटर फॉर थिएटर द्वारा आयोजित विंटर नेशनल थियेटर फेस्टिवल के 16वें दिन रूबरू कार्यक्रम में थिएटर डिपार्टमेंट की चेयरपर्सन डॉक्टर नवदीप कौर ने अपने अनुभवों को साझा किए।

डॉक्टर नवदीप कौर ने बताया कि उनके पिता बैंक में मैनेजर थे। उनकी स्कूली शिक्षा जम्मू में हुई। माता पिता के प्रोत्साहन से उन्होंने जालंधर के कॉलेज में एक स्किट ‘हाय ओ रब्बा’ में श्रीकृष्ण की भूमिका से स्टेज पर नाटकों की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी से थिएटरस में मास्टर्स किया। नवदीप कौर ने कहा कि नए छात्रों को पढ़ाने के लिए खुद को अपग्रेड करने की भी ज़रूरत है। हर पल सीखते रहने के सिद्धांत में यकीन करने वाली नवदीप कौर को निर्देशन और अभिनय दोनों ही समान रूप से आकर्षित करता है। हाल में अमृता प्रीतम के जीवन पर आधारित नाटक ‘अग दी एक बात है’ में अभिनय के साथ साथ निर्देशन करने वाली नवदीप कौर ने नाटक के बारे में बताते हुए कहा की अमृता प्रीतम पर रिसर्च कर भारत रत्न भार्गव के साथ उसकी स्क्रिप्ट तैयार करना उनके लिए चुनौती थी। नवदीप कौर ने कहा कि स्टूडेंट्स को उनका कंफर्ट जोन देना उनकी शिक्षा के लिए आवश्यक है। युवावस्था मेहनत करने का सही समय है क्योंकि जिम्मेदारियों का बोझ कम होता है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed