फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   रिसर्च के लिए कई देशों से और होगा समझौता

रिसर्च के लिए कई देशों से और होगा समझौता

Thu, 24 Jan 2019 01:15 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 24 Jan 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
रिसर्च के लिए कई देशों से और होगा समझौता
जर्मन विश्वविद्यालय के साथ रिसर्च करेगा पीयू
विज्ञापन


- अगले माह आ रही है जर्मनी से विशेषज्ञों की टीम
- इंफ्रास्ट्रक्चर कर सकेंगे प्रयोग, शोध विचारों का भी होगा आदान-प्रदान

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय अपने रिसर्च का दायरा और बढ़ाने जा रहा है। अब जर्मन विश्वविद्यालय के साथ मिलकर शोध करेगा। इसकी योजना बनाई जा रही है। समझौते के लिए अगले माह जर्मनी से विशेषज्ञोें की टीम आ रही है।

पीयू 18 से अधिक देशों के साथ मिलकर शोध कर रहा है। इन देशों में अमेरिका, इंग्लैंड, चीन, बर्मिंघम, फ्रांस, इटली आदि शामिल हैं। पीयू के साथ इन देशों को रिसर्च करने में लाभ मिला वहीं पीयू को भी उपकरण आदि में लाभ मिला। रिसर्च से जुड़े विद्यार्थी इन देशों में गए और विचारों का आदान-प्रदान किया। पीयू के कई छात्र इन देशों में स्कॉलरशिप पाकर रिसर्च भी कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि अब पीयू जर्मनी के विश्वविद्यालय के साथ समझौता करने जा रहा है। जर्मनी में शोध की गहराई अधिक है। रिजल्ट भी वहां के बेहतर है। इसके अलावा 30 हजार स्नातक छात्र हर साल जर्मनी में एक साथ डॉक्ट्रेट करते हैं। इसके अलावा हर साल पांच हजार से अधिक अंतरराष्ट्रीय विद्वानों को विश्वविद्यालयों द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जाता है। वैज्ञानिक परंपरा वाले इस देश में अनुसंधान का वातावरण बेहतर है। इसके अलावा रचनात्मक क्षमता बेहतर है। कम लागत में अधिक कार्य यहां होता है। इन सभी खूबियों को ध्यान में रखकर पीयू यह कदम बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed