फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मनीष तिवारी ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनाव लड़ने के संकेत

मनीष तिवारी ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनाव लड़ने के संकेत

Thu, 17 Jan 2019 02:14 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 17 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
मनीष तिवारी ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनाव लड़ने के संकेत
सांप्रदायिक शक्तियों को हराने के लिए हो जाएं तैयार : मनीष तिवारी
विज्ञापन

सबहेड
सेक्टर-19 के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित चाय पार्टी में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने बुधवार शाम को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं संग बैठक कर उन्हें चुनाव के लिए तैयार हो जाने को कहा। सूत्रों के अनुसार, मनीष तिवारी कांग्रेस पार्टी की टिकट से चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव के लिए कोशिश में जुटे हैं। तिवारी की सक्रियता ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के खेमे को चिंता में डाल दिया है। अब दोनों ओर से जबरदस्त खेमेबाजी के आसार हैं।

जानकारी के अनुसार काफी वर्षों से पार्टी में काम कर रहे कार्यकर्ताओं के साथ तिवारी ने सेक्टर-19 के कम्युनिटी सेंटर में बुधवार को चाय पार्टी पर बैठक कर अपनी दावेदारी मजबूत करने की कोशिश की। मनीष तिवारी अपनी गतिविधियां समय समय पर बढ़ा रहे हैं। तिवारी ने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शहर के प्रमुख मुद्दों पर मुखर होकर संघर्ष करने को कहा, चाहे वो वेंडर्स का मसला हो या व्यापारियों का, उन्होंने कहा कि शहरवासियों से जुड़ हर मुद्दे को प्राथमिकता के साथ उठाया जाए और लड़ाई लड़ी जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ डटकर तैयार हो जाएं। नकारात्मक राजनीति को हराने का वक्त आ गया है। इन 55 महीनों में मुल्क को काफी नुकसान पहुंचाया गया है। अब भाजपा से देश को मुक्ति दिलाने के लिए एकजुट हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed