{"_id":"596bcc8d4f1c1b821d8b4649","slug":"11500236941-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइव वायर कोचिंग सेंटर ने जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइव वायर कोचिंग सेंटर ने जीता
Updated Mon, 17 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट- संबधित फोटो ट्रैक में सेव
लाइव वायर ने जीता टी-20 टूर्नामेंट
- मोहाली क्लब को 20 रन से हराया, हरविंदर सिंह मैन ऑफ द मैच चुने गए
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
लाइव वायर कोचिंग सेंटर की टीम ने 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया। रविवार को सेक्टर-44 में खेले गए फाइनल मुकाबले में लाइव वायर कोचिंग सेंटर की टीम ने मोहाली क्लब को 20 रन से हरा दिया। पहले खेलते हुए लाइव वायर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 129 रन बनाए। डॉ. एआर लूथरा और हरविंदर सिंह के बीच पहली विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी हुई। हरिवंदर सिंह ने आउट होने से पहले 45 रन और लूथरा ने 30 रन की पारियां खेलीं। प्रणव ने 23 और पंकज ने 15 रन बनाए। गेंदबाजी में सन्नी ने 18 रन देकर दो और विक्रम ने 19 रन देकर दो विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोहाली क्लब की पूरी टीम 18.5 ओवर में 109 रन ही बना सकी। निखिल ने 30, नवनीत ने 22 और परमिंदर ने 15 रन बनाए। गेंदबाजी में पंकज ने 21 रन देकर चार, विपिन ने आठ रन देकर दो और हरविंदर ने 9 रन देकर दो विकेट झटके। मैच में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले हरविंदर सिंह मैन ऑफ द मैच बने।