{"_id":"5967d8fe4f1c1b80328b47f3","slug":"11499977982-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरब अपार्टमेंट में डेढ़ घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरब अपार्टमेंट में डेढ़ घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही महिला
Updated Fri, 14 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरब अपार्टमेंट में डेढ़ घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही महिला
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
सेेक्टर-88 स्थित पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट में वीरवार शाम एक महिला करीब डेढ़ घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही। उसकी आवाज सुनकर इलाके के लोग इकट्ठे हो गए। साथ ही लिफ्ट ठीक करने वाले माहिरों को बुलाया गया। लेकिन वह लिफ्ट को ठीक नहीं कर पाए। इसके बाद लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर महिला को निकाला गया। जब तक महिला बाहर निकली तो उसकी तबीयत बिगड़ चुकी थी। चिल्ला चिल्लाकर उसके गले की आवाज बैठ गई थी।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना सेक्टर-88 के टावर बी-पांच में शाम करीब साढ़े छह बजे की है। मीना रानी नाम की महिला किसी के घर में काम करती है। वह सातवीं मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुई, लेकिन लिफ्ट बीच में ही फंस गई। महिला ने लिफ्ट का दरवाजा खोलकर बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई। उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। किसी राहगीर ने उसकी चिल्लाने की आवाज सुनी। इसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने तुरंत लिफ्ट ठीक करने वाले मैकेनिकों को बुलाया। लेकिन वे लिफ्ट ठीक नहीं खो पाए। इसके बाद लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर महिला को निकाला गया। जब महिला बाहर निकली तो वह घबराई हुई थी। लोगों ने उसे पानी पिलाया तब उसकी हालत में सुधार हुआ।
डीसी आफिस में भी हो चुकी है घटना
जिक्रयोग है कि इससे पहले भी ऐसी घटना डीसी ऑफिस में हो चुकी है। जब एजुकेशन डिपार्टमेंट की एक महिला अधिकारी करीब आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही थी। इसके बाद महिला ने फोन करके अपने पारिवारिक मेंबरों को सूचित किया था। उसके बाद महिला को लिफ्ट से निकाला गया था। इस दौरान महिला बेहोश हो गई थी।