फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सिटको होटलों की बढ़ी सेल

सिटको होटलों की बढ़ी सेल

Thu, 29 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
सिटको होटलों की बढ़ी सेल
शराबबंदी से सिटको के होटलों की सेल बढ़ी
विज्ञापन


अमरीश शर्मा
चंडीगढ़।
सिटको के तीनों होटलों और लेक रेस्तरां की बिक्री को शराबबंदी ने बढ़ा दिया है। आंकड़ों के अनुसार पिछले साल अप्रैल और मई में जो सेल हुई थी वह इन दो माह में 77 लाख से बढ़कर 1.44 करोड़ रुपये हो गई है। सिटको के ओवरआल बिजनेस के तहत कुल सेल 71.59 करोड़ से बढ़कर 91.29 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
सुप्रीम कोर्ट के एक अप्रैल से हाईवे किनारे 500 मीटर के दायरे में शराबबंदी के आदेश का सबसे ज्यादा फायदा सिटको के होटलों को हुआ है। इस आदेश के बाद से सिटको के होटलों की सेल में जबरदस्त इजाफा हुआ है। सिटको के होटल माउंट व्यू, शिवालिक व्यू और पार्क व्यू में रूम एक्यूपेंसी के साथ ही बैंक्विट बुकिंग भी बढ़ी हैं। पांच पहले 2012 में नौ करोड़ रुपये सालाना नुकसान पर चल रहे सिटको को वित्त वर्ष 2016-17 में करीब दो करोड़ रुपये के लाभ का अनुमान है। पिछले साल से इस नुकसान का चला आ रहा सिलसिला टूटा था। पिछले साल सिटको को कुल 43.13 लाख रुपये का फायदा हुआ था।
विज्ञापन


कुल बिक्री में 19.70 करोड़ की वृद्घि
सिटको के तीन होटल, लेक रेस्तरां- बोटिंग पेट्रोल पंप और स्टील डिपो की पिछले साल अप्रैल-मई में कुल 71. 59 करोड़ की सेल हुई थी। जबकि इस वर्ष अप्रैल-मई में सिटको की टोटल सेल में करीब 27 फिसदी यानी कुल 91.29 करोड़ की सेल हुई है। जोकि पिछले वर्ष के पीक सीजन के मुताबिक कई गुनाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टील डिपो की सेल सबसे ज्यादा
सिटको की सेल में सबसे अधिक हिस्सेदारी स्टील डिपो में दर्ज की गई है। पिछले दो महीनों में ही इसकी कुल बिक्री 15.83 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। इसके बाद सिटको के पेट्रोल पंप की सेल 1.87 करोड़, होटल माउंटव्यू 1 करोड़, होटल शिवालिक व्यू की सेल 52 लाख, होटल पार्कव्यू की 24 लाख हुई है। वहीं लेक कैफे/बोटिंग की सेल पांच लाख रुपये हुई है।

कर्मचारियों के लिए मोटिवेशनल कार्यक्रम
सिटको एमडी कविता सिंह के अनुसार सिटको की ओवरआल ग्रोथ में कर्मचारियों की हिस्सेदारी मुख्य रही है। होटल स्टाफ के अलावा अन्य कर्मियों की दक्षता बढ़ाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें मोटिवेशनल ट्रेनिंग, स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग के अलावा कई अन्य तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं कर्मचारियों के वेलफेयर की भी स्कीम शुरू की गई हैं। इसका असर सिटको की सेल पर भी दिखाई दे रहा है। सिटको के सभी विभागों में ‘इंप्लाई ऑफ द मंथ’ भी शुरू किया गया है। इसके रिजल्ट भी अच्छे आ रहे हैं।


कोट
होटलों में सेल बढ़ी जरूर है, लेकिन इसका कारण पूरी तरह से शराबबंदी नहीं है। होटलों में रूम एक्यूपेंसी के साथ ही बैंक्वेट की भी बुकिंग बढ़ी है। होटलों में कुछ नए एक्सपेंरिमेंट किए गए हैं। 24 घंटे लाउंज खोले गए हैं। इन सबका पॉजीटिव असर हुआ है।
- कविता सिंह
मैनेजिंग डायरेक्टर, सिटको
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed