फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   1122 crore approved for repair of 8198 km of link roads

8198 किमी लिंक सड़कों की मरम्मत के लिए 1122 करोड़ मंजूर

Fri, 25 Jun 2021 09:39 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
1122 crore approved for repair of 8198 km of link roads
कृषि उपज को आसानी से मंडियों तक ले जाने की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को राज्य की 8198 किलोमीटर लिंक सड़कों की मरम्मत के लिए 1122 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दे दी। साथ ही उन्होंने मंडी बोर्ड को 31 मार्च 2022 तक प्रोजेक्ट पूरा करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने लिंक रोड मरम्मत प्रोग्राम 2021-22 (चौथा चरण) के हिस्से के तौर पर इस राशि को मंजूरी दी है, जिसका उद्देश्य राज्य के ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूती देना है। उल्लेखनीय है कि कैप्टन सरकार ने मार्च 2017 में सत्ता संभालने के बाद मंडी बोर्ड को राज्य भर के 12581 गांवों में लिंक सड़कों की मरम्मत की मंजूरी दी थी, ताकि किसानों को 1872 मंडियों में अपनी फसल बेचने के लिए बेहतर यातायात की सुविधा दी जा सके। राज्य की नीति के अनुसार प्रत्येक 6 साल बाद लिंक सड़कें मरम्मत के योग्य हो जाती हैं। अप्रैल 2017 से बनीं लिंक सड़कें/पुलिया और पुलों का विवरण देते हुए मंडी बोर्ड के सचिव रवि भगत ने बताया कि राज्य में कुल 64878 किलोमीटर की लंबाई वाली लिंक सड़कों में से 34977 किलोमीटर लिंक सड़कों की मरम्मत/अपग्रेडेशन का काम 4112 करोड़ से तीन चरणों में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इसके अलावा 389 करोड़ रुपये की लागत के साथ 1507 पुलियों/पुलों का नवीनीकरण किया जा रहा है। इनमें से 966 पुलिया/पुलों के अपग्रेडेशन का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed