फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जीत के साथ अगले दौर में पहुंचे चेस खिलाड़ी

जीत के साथ अगले दौर में पहुंचे चेस खिलाड़ी

Sun, 28 Apr 2019 01:19 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
जीत के साथ अगले दौर में पहुंचे चेस खिलाड़ी
चंडीगढ़। द चंडीगढ़ चेस एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ अंडर-19 और अंडर-13 ओपन एंड गर्ल्स चेस चैंपियनशिप का शनिवार को आगाज हुआ। इसके मुकाबले सेक्टर-37 स्थित डॉ. आंबेडकर भवन में 27 और 28 अप्रैल को खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले चार लड़के और लड़कियां नेशनल में चंडीगढ़ का नेतृत्व करेंगी। इसमें अंडर-19 और अंडर-13 आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे। नेशनल अंडर-19 जयपुर में 2 से 10 नवंबर तक हाेंगे। वहीं, अंडर-13 के नेशनल विशाखापट्टनम में 4 से 12 मई तक खेले जाएंगे।
विज्ञापन

पहले दिन अंडर-19 आयु वर्ग में अनुभव ने 3 अंक हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। जसप्रीत 2.5 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर कायम हैं। वहीं, आर्यन अरोड़ा तीसरे स्थान पर हैं। आगाज बंसल, शौर्य, एल खुल्लर, आदित्य 2 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बने हैं। लड़कियों के अंडर-19 आयु वर्ग में निकिता गोयल व एकाशा बसंल 2 अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर बनी हुई हैं। अंडर-13 वर्ग के ओपन मुकाबले में आदित्य सिंगला, अर्णव व शौर्य चोपड़ा 2.5 अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर बने हैं। इसके अलावा अर्णव, आदित्य, अमेय गोयल 2 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। प्रतियोगिता का दूसरा दौर रविवार को सुबह 9 बजे खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed