{"_id":"5c7d85e6bdec22144002cf10","slug":"111551730150-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरंकारी मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरंकारी मंडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
‘सतगुरु के वचन को मानने से आती है जीवन में खुशहाली’
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सतगुरु के वचन को मानने से आती है, जीवन में खुशहाली, यह उद्गार संत निरंकारी सत्संग भवन सेक्टर-30 में हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए तलवाड़ा पंजाब से आए ज्ञान प्रचारक विनोद भाटिया ने व्यक्त किए। उन्होंने ने कहा कि जो खुशियां और रहमतें हमारी जिंदगी में निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से मिली हैं, वह हमें उनके द्वारा दिए गए ब्रह्मज्ञान से प्राप्त हुईं हैं। यह खुशियां और रहमतें संसार के हर इंसान की जिंदगी में भी बहार बनकर आएं, यह निरंकार प्रभु के चरणों में अरदास है और हमने सतगुरु के वचन को कर्म में ढाल कर संसार के कोने कोने तक पहुंचाना है। उन्होंने आगे कहा कि यह सभी दैवीय गुण मानव के जीवन में तभी आ सकते हैं, जब इंसान इस प्रभु परमात्मा को जान लेता है और ये ही इंसान के मानव जीवन का असली उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि यह कार्य आज के युग में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज प्रभु परमात्मा का दीदार (दर्शन) करवाकर कर रहे हैं। इस अवसर पर चंडीगढ़ ब्रांच के संयोजक नवनीत पाठक जी ने साध संगत की और से तलवाड़ा पंजाब से आए विनोद भाटिया का स्वागत किया ।