फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नुक्कड़ नाटक का मंचन

नुक्कड़ नाटक का मंचन

Tue, 26 Feb 2019 01:59 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक का मंचन
नुक्कड़ नाटक समझौता से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किया कटाक्ष
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्लाजा सेक्टर-17 में सोमवार को हुए नुक्कड़ नाटक समझौता से देश में लड़कियों से हो रहे दुर्व्यवहार पर कटाक्ष किया गया। परपंरा आर्ट्स की ओर से आयोजित इस नाटक का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया। इसमेंदिखाया गया कि ट्रेनों और बसों में लड़कियों से दुर्व्यवहार किया जा रहा है। आज के युग में सीता हो या द्रौपदी कोई भी सुरक्षित नहीं है। नाटक में सबसे अहम पहलू यह दिखाया गया कि जब जब हमारे देश में स्त्रियों का अपमान और उनके साथ दुराचार हुआ है तब तब विनाश हुआ है। नाटक की शुरुआत द्वापर युग में द्रौपदी के चीर हरण

से होती है, जहां भरी सभा में दुर्योधन और दुशासन द्रौपदी को अपमानित करते हैं। इसके बाद वर्तमान स्थिति का भी दृश्य आता है, जहां चलती बस के अंदर कुछ मनचले एक लड़की से छेड़छाड़ करते हैं। वो लड़की कैसे अपनी सूझबूझ से वुमन हेल्पलाइन नंबर 1091 पर कॉल कर उस परिस्थिति से निकल जाती है। कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसमें मुख्य भूमिका वरुण शर्मा, रोहित शर्मा, सलोनी राणा, इक्षा शर्मा, अभिषेक इंदौरा, रजत, जसबीर, जोंटी पारस और ऋ षभ ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed