फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दो महीने से गटर से बह रहे पानी से निवासी परेशान

दो महीने से गटर से बह रहे पानी से निवासी परेशान

Wed, 30 Jan 2019 02:10 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 30 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
दो महीने से गटर से बह रहे पानी से निवासी परेशान
फोटो समाचार
विज्ञापन


दो महीने से गटर से बह रहा
गंदा पानी, सेक्टरवासी परेशान
पीने के पानी से आ रही बदबू, फेस 6 से ला रहे पीने का पानी
बच्चे और बुजुर्ग इंफेक्शन के कारण हो रहे बीमार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-56 में गटर के गंदे पानी की निकासी न होने से दो महीने से लोग परेशान हैं। सेक्टर के आधे से ज्यादा गटर ओवरफ्लो होकर बह रहे हैं। लोगों के घरों के आगे गंदा पानी भरा है। पिछले तीन साल से गटर की सफाई नहीं हो पाई है। गंदगी घरों के सामने फैली है। यहां पानी बहने के कारण सड़कें टूट चुकी हैं। घरों की नींव में पानी जाने के कारण सीलन हो गई है। पीने के पानी से बदबू आ रही है। कई सेक्टर निवासी तो फेस-6 से पीने का पानी लेकर आ रहे हैं। कई बुजुर्ग और बच्चे इंफेक्शन से बीमार हो रहे है। लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि अधिकारियों को दो महीने से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

फ्लैश दबाने पर पानी आ रहा बाहर
घरों में पीने के पानी से बदबू आ रही है। शौचालय में फ्लैश दबाने पर पानी बाहर आ जाता है। घरों में सीलन हो गई है। रोड पार करके पीने का पानी लेने जाते हैं, कोई दुर्घटना हो जाए तो उसकी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी।
विज्ञापन

-ममता, सेक्टर निवासी

पानी खींचने वाली मोटर दो महीने से है खराब
कई बार अधिकारियों को कंप्लेंट की है, उनका रिप्लाई दो महीने पहले आया था कि गटर से पानी खींचने वाली मोटर खराब है, लेकिन आज तक वह मोटर भी ठीक नहीं हुई है। अपने पैसे से गटर की सफाई करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनिंदर सिंह, सेक्टर निवासी

घरों में बैठना-उठना हो रहा मुश्किल
घरों के अंदर उठना बैठना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में न तो खाना बनाने का मन करता है और न ही खाने का। इतनी ठंड में हम धूप में भी नहीं बैठ सकते क्योंकि घरों के आगे पानी भरा है।
-रामप्यारी, सेक्टर निवासी

इंफेक्शन से तबीयत खराब
इंफेक्शन के कारण बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत खराब हो रही है। बुढ़ापे से पहले ही बीमार हूं, गंदे पानी के कारण और बीमार हो रहा हूं। सड़कें टूटने के कारण यहां रोज कोई न कोई हादसा हो जाता है। बच्चे घर से बाहर खेलने भी नहीं निकल सकते।
-अतुल शर्मा, सेक्टर निवासी

छोटे अधिकारी नहीं सुनते हैं बात
सारे गटर ब्लॉक हो चुके हैं। यहां तो डिस्पेंसरी के आगे भी पानी भरा है। सांसद किरण खेर से मिलने के बाद एक आदमी को खानापूर्ति के लिए भेजा गया था। छोटे अधिकारियों को तो महीने से वीडियो बनाकर भेज रहे हैं, कार्रवाई तो दूर रिप्लाई तक नहीं आया।

-मुद्दत सिंह, प्रेजिडेंट आरडब्ल्यूए

फोन करने पर नहीं उठाते हैं फोन
अपने पैसे से गटर साफ करवा रहे हैं। लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जा रहा है। खुद नगर निगम के अधिकारी जागरूक नहीं हैं। फोन करने पर फोन नहीं उठाते। वोट के समय आते हैं, उसके बाद पांच साल तक कोई आकर नहीं देखता।
-निर्मल शर्मा, सेक्टर निवासी

सीवरेज और गंदे पानी की समस्या को लेकर सेक्टर निवासी आए थे। बुधवार को उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। गटर की सफाई के लिए वर्करों को भेजा जाएगा।
-अमित शर्मा, एसडीओ, नगर निगम


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed