फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   लाडो की लोहड़ी मनाकर बेटियों को किया सम्मानित

लाडो की लोहड़ी मनाकर बेटियों को किया सम्मानित

Mon, 07 Jan 2019 01:46 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
लाडो की लोहड़ी मनाकर बेटियों को किया सम्मानित
नारी जागृति मंच ने लाडो की लोहड़ी मनाकर बेटियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

15 दिन से 12 वर्ष की 100 बेटियां हुईं शामिल
सेक्टर 40 के श्री हनुमंत धाम में कार्यक्रम आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-40 स्थित श्री हनुमंत धाम में रविवार को लाडो की लोहड़ी मनाई गई। यह आयोजन नारी जागृति मंच की ओर से हुआ। इसमें ट्राइसिटी की 15 दिन की बच्ची से लेकर 12 वर्ष की करीब 100 बेटियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। लाडो की लोहड़ी का आयोजन नारी जागृति मंच की अध्यक्ष नीना तिवारी की अध्यक्षता में किया गया था। इस दौरान उनके साथ मंच की सदस्यों में प्रेम लत्ता, सुदर्शन शर्मा, पाल शर्मा, सुशीला केसर, रंजु ग्रोवर व अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
मंच की अध्यक्ष नीना तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान लड़कियों द्वारा रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके अंतर्गत लड़कियों ने गिद्दा, सोलो डांस, ग्रुप डांस, वेस्टर्न डांस, रैंप वॉक तथा बेटियों पर आधारित कविताएं सुनाकर उपस्थित दर्शकों से प्रशंसा बटोरी। इस अवसर पर सभी ने मिलकर सुंदर मुंदरिए.. गीत भी गाया और डांस किया।
विज्ञापन

मंच द्वारा विधि विधान व मंत्रों के उच्चारण के साथ लोहड़ी जलाई गई तथा बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इसके अलावा मंच द्वारा उपस्थित लोगों में मूंगफली, रेवड़ियां, गजक, तिल की मिठाई आदि वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीना तिवारी ने समाज में बेटियों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बेटियां ही इस संसार में जीवन का आधार हैं। वही जीवन दायिनी हैं, लेकिन आजकल हम सब कुछ भूल चुके हैं। हमारी मानवीय संवेदना शून्य हो चुकी हैं, अगर हमारी जननी ही सुरक्षित नहीं है तो हमारे समाज का क्या होगा।

उन्होंने कहा कि बेटियां आने वाला सुनहरा कल होती हैं, उनकी हमेशा सुरक्षा करनी चाहिए और सम्मान देना चाहिए। समाज में बेटियों की घटती संख्या को देखते हुए मंच पिछले 18 वर्षों से लाडो की लोहड़ी मनाकर लोगों को जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed