फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सिर्फ सिटी एडिशन के लिए

सिर्फ सिटी एडिशन के लिए

Mon, 02 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
सिर्फ सिटी एडिशन के लिए
सिर्फ चंडीगढ़ एडिशन केलिए।
विज्ञापन

---
अब डीएमसी खोने की चिंता नहीं, फर्जीवाड़ा भी थमेगा
- पालीटेक्निक छात्रों की हर परीक्षा के बाद उनकी डीएमसी नैड पोर्टल पर की जाएगी अपलोड
- खत्म होगी छात्रों द्वारा फर्जी डीएमसी बनाने की भी संभावनाएं
मोहित धुपड़
चंडीगढ़। पालीटेक्निक के छात्रों को अब अपने हर सेमेस्टर के बाद न तो डीएमसी (डिटेल मार्क्स कार्ड) के खो जाने की चिंता रहेगी और न ही उन्हें संभालने की। छात्रों की हर परीक्षा के बाद जारी डीएमसी अब एक खास पोर्टल नेशनल एकेडमी डिपोजिटरी (एनएडी) पर पूरी तरह से सेव रहेगी। छात्र कभी भी कहीं भी डीएमसी को पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे।
इसके अलावा खास बात यह कि इस योजना से फर्जी पालीटेक्निक डीएमसी बनाने का फर्जीवाड़ा भी थम जाएगा। क्योंकि रोजगार देने वाला इंपलॉयर ऑनलाइन ही पालीटेक्निक पासआउट आवेदक छात्रों के शैक्षणिक दस्तावेज इस पोर्टल पर ऑनलाइन ही चैक कर सकेंगे। हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग ने इसके लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के अधीनस्थ सेंट्रल डिपोजिटरी सर्विस लिमिटेड नामक एजेंसी के साथ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) भी साइन किया है। जिसके तहत ये से एजेंसी हरियाणा के पालीटेक्निक छात्रों के शैक्षणिक दस्तावेज को अपने पोर्टल पर सुरक्षित रखेगी।
विज्ञापन


नार्थ इंडिया में ऐसा करने वाला हरियाणा पहला राज्य
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की इस एजेंसी के साथ देशभर के 140 विश्वविद्यालयों ने करार कर रखा है, जिन्हें ये एजेंसी अपनी सेवाएं दे रही है। लेकिन नार्थ इंडिया में हरियाणा ऐसा पहला राज्य होगा जिसके तकनीकी शिक्षा विभाग ने अपनी सभी पालीटेक्निकों को इस एजेंसी की सेवाओं के दायरे में ला दिया है। पालीटेक्निक स्टूडेंट जैसे ही अपने सेमेस्टर की परीक्षा पूरी करेंगे, तभी तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी उसकी डीएमसी को ये एजेंसी पोर्टल पर अपलोड कर देगी। डीएमसी के साथ संबंधित छात्र की विभिन्न जानकारियां भी 55 कॉलम्स में अपलोड की जाएगी। स्टूडेंट का हर अकाउंट आधार से लिंक होगा और यदि छात्र का आधार जेनरेट नहीं हुआ है तो संबंधित पोर्टल अपना आईडी स्टूडेंट को देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कोर्ट
ये योजना छात्रों के लिए तो बहुत अच्छी है। बल्कि उन इंप्लायर्स के लिए भी सुविधाजनक रहेगी, जिन्हें योग्य पासआउट स्टूडेंट को नौकरी देने से पहले उनके शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच की जरूरत होती है। छात्रों के डीएमसी की अपलोडिंग का काम शुरू कर दिया गया है।
-डा.आरएस ढिल्लो, महानिदेशक, हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed