{"_id":"5a9b03134f1c1bb06f8b4919","slug":"111520108307-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर नाके, 1017 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर नाके, 1017 चालान
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले 1017 चालान
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
होली पर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने लगाम लगाते हुए 1017 वाहन चालकों के खिलाफ विभिन्न आफेंस के तहत चालान किए। इस दौरान पुलिस ने जहां ओवर स्पीड में चलने वालों के चालान किए, वहीं बुलेट पर पटाखे बजाने वालों को भी नहीं बख्शा। वहीं ड्रुंकन ड्राइव करने वाले 140 लोगों के वाहन जब्त किए। दूसरी ओर ट्रिपल राइड और बिना हेलमेट चलने वालों के भी चालान किए। सबसे ज्यादा चालान बिना हेलमेट पहने दोपहिया चलाने वालों के हुए। ट्रैफिक पुलिस की ओर से 170 लोगों के लाइसेंस सस्पेंड करने के लिए अदालत को लिखा गया है।
होली पर पुलिस की ओर से शहरभर में 70 के करीब नाके लगाए गए थे। इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने शहरभर में तेज रफ्तार और बिना हेलमेट दोपहिया पर चलने वालों पर लगाम कसी। ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट से पटाखे बजाने वालों को भी नहीं बख्शा।
होली पर ट्रैफिक पुलिस ने सुबह से ही ड्रंकन ड्राइव के स्पेशल नाके लगाए गए थे। हर पुलिसकर्मी के हाथ में एल्कोहल सेंसर दिया गया था। दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकाें की शराब चेक करने में लगे हुए थे। पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए 140 चालक पकड़कर उनके वाहन जब्त कर दिए।
विज्ञापन
बाक्स
सोशल मीडिया अकाउंट और व्हाट्सअप से भी किए चालान
ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस बार ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सअप के जरिए मिली वॉयलेशन की फोटो के आधार पर भी लोगों के चालान कर उनके घर भेजे गए हैं। लोगों ने पुलिस के ट्विटर अकाउंट से लेकर अन्य सोशल माध्यमों से पुलिस को ट्रैफिक वॉयलेशन और अन्य नियमों को तोड़ने की फोटो और वीडियो भेजी थी। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे 150 लोगों की पहचान कर उनके घर के पते पर चालान भेजे हैं।
ड्रोन से रखी नजर, किए चालान
पुलिस ने जहां-जहां नाके लगाए थे, उसकी दूसरी ओर वाली सड़क पर ड्रोन से नियमों की अनदेखी करने वालों के चालान किए। पुलिस ने ड्रोन कैमरे से लोगों के चालान कर उनके घर भेजे हैं। ऐसे करीब 400 लोगों की पहचान कर उनके घर चालान भेजे हैं।
बाक्स
ट्रैफिक नियम का उल्लंघन चालान
बिना हेलमेट 638
ड्रंकन ड्राइव 140
ट्रिपल राइडिंग 104
प्रेशर हार्न, साइलेंसर मोडिफाइ और बुलेट द्वारा पटाखे बजाने पर 100
ओवर स्पीड 24
बिना सीट बेल्ट 86
वाहन जब्त 319
अन्य चालान 483
बाक्स
इंपाउंड वाहन ले भागा
सेक्टर-17/18 पर ट्रैफिक पुलिस के लगाए ड्रंकन ड्राइव नाके से एक व्यक्ति वाहन इंपाउंड होने के बावजूद उसे ले भागा। पुलिस ने होली के दिन उक्त सड़क पर ड्रंकन ड्राइव का नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान सेक्टर-45डी निवासी विनय कुमार वहां आया। उसने शराब पी हुई थी। इस पर पुलिस ने उसकी कार इंपाउंड कर ली और कार साइड में खड़ी कर दी। पुलिस उसका चालान कर रही थी तो इसी बीच विनय पुलिसकर्मियों को गच्चा देकर कार ले भागा। हेड कांस्टेबल हरनेक सिंह ने इस संबंध में सेक्टर-17 थाना में वाहन चोरी की शिकायत दी है।