{"_id":"5a0606484f1c1bc45b8b54db","slug":"111510344264-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में छात्राओं के शौचालय पर अपशब्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में छात्राओं के शौचालय पर अपशब्द
Updated Sat, 11 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं के शौचालय के दरवाजे पर अपशब्द
- सेक्टर-10 के मॉडल स्कूल में ऐसी हरकत
- सीसीपीसीआर ने दो स्कूलों में किया औचक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं के शौचालयों के दरवाजों पर अपशब्द लिखे पाए गए। इस बात का खुलासा शुक्रवार को उस वक्त हुआ जब चंडीगढ़ कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट (सीसीपीसीआर) की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस तरह की हरकत और स्कूल प्रबंधन की तरफ से कोई कदम न उठाया जाना टीम को नागवार गुजरा। इस पर तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सेक्टर-15 स्थित डीएवी स्कूल में भी निरीक्षण किया गया। दोनों स्कूलों में कुछ मूलभूत कमियां पाई गई, जिन्हें जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के इंतजाम परखने और शिक्षा के अधिकारी की नीति के तहत यह औचक निरीक्षण किया गया। सीसीपीसीआर की चेयरपर्सन हरजिंदर कौर, अपनी टीम प्रो. निष्ठा जसवाल, करतार सिंह, चंचल सिंह और अरविंद धवन के साथ पहले सेक्टर-15 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में पहुंची। यहां सुरक्षा के लिहाज से कुछ कमियां पाई गई। इसके बाद टीम ने सेक्टर-10 स्थित मॉडल स्कूल का दौरा किया तो वहां हालात काफी खराब मिले। न सिर्फ सुरक्षा, बल्कि सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं में स्कूल परिसर पिछड़ा हुआ पाया गया।
डीएवी स्कूल को ये निर्देश दिए गए
- शिकायत बॉक्स की संख्या बढ़ाई जाए, सभी संवेदनशील क्षेत्र में सीसीटीवी लगाए जाएं, एक जूनियर क्लास के फ्लोर से सीनियर क्लास को हटाया जाए।
जांच में यह खामियां पाई गईं
इमारत का रखरखाव ठीक नहीं है। खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं, पेयजल की व्यवस्था ठीक नहीं, सीसीटीवी कैमरों की कमी, छात्राओं के शौचालय पर अपशब्द लिखे पाए गए, स्कूल परिसर में जंगली घास और शिकायत बॉक्स नहीं मिले, जो अनिवार्य हैं।