{"_id":"5a05e68e4f1c1b97678ba974","slug":"111510336142-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू के दीक्षांत समारोह में आएंगे चांसलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू के दीक्षांत समारोह में आएंगे चांसलर
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो
पीयू के दीक्षांत समारोह में आएंगे उपराष्ट्रपति
प्रशासक और वीसी ने दिल्ली में की मुलाकात, पीयू की हर संभव मदद का मिला भरोसा
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में वार्षिक दीक्षांत समारोह 4 मार्च को होगा। इसमें उपराष्ट्रपति एवं पीयू के चांसलर एम वेंकैया नायडू स्टूडेंट्स को डिग्रियां देंगे। चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और पीयू के वाइस चांसलर प्रो. अरुण ग्रोवर ने दिल्ली में चांसलर के साथ मुलाकात की। इस दौरान जहां दीक्षांत समारोह के निमंत्रण को सहमति मिली, वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी की हर संभव मदद का भी भरोसा दिया गया।
प्रशासक और वीसी ने चांसलर को बताया कि सातवें वेतन आयोग व एरियर देने के लिए पीयू को आर्थिक मदद की जरूरत है। इस मीटिंग के दौरान एचआरडी, यूजीसी के अधिकारी भी थे, जिन्होंने कहा कि तय दायरे में पीयू को ग्रांट दी जा रही है। वहीं प्रशासक पीयू के इतिहास और महत्ता को भी बताया। चांसलर ने कहा कि निकट भविष्य में पीयू को अपनी आय बढ़ाने के स्त्रोत तलाश करने चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पीयू की भूमिका की सराहना की और भरोसा दिया कि पीयू की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए हर संभव कार्य किया जाएगा।