{"_id":"5ef50fa08ebc3e42db6b0515","slug":"11-year-old-innocent-said-judge-sir-give-me-my-body-parts-panchkula-news-pkl379332339","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जज से बोला मासूम, 'मुझे मेरे हाथ-पांव दिला दीजिए, मैं दौड़ना चाहता हूं, लिखना चाहता हूं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज से बोला मासूम, 'मुझे मेरे हाथ-पांव दिला दीजिए, मैं दौड़ना चाहता हूं, लिखना चाहता हूं'
Fri, 26 Jun 2020 01:16 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
11 साल के मासूम रमन ने जज से कहा कि वह उसे उसके हाथ और पांव दिला दें, क्योंकि वह दौड़ना चाहता है, अपने आप भोजन करना चाहता है। एक बच्चे की यह बात सुनकर सभी की आंखें नम हो गईं। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में यह मामला सामने आया।
2011 में घर के ऊपर से गुजरती हाई टेंशन तार से लगे करंट के कारण अपने दोनों पैर और हाथ गंवाने वाले 11 साल के रमन ने हाईकोर्ट से गुहार लगाई है कि उसे हरियाणा सरकार से कृत्रिम अंग दिलवाया जाए। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को जवाब तलब कर लिया है।

आरोप- सरकार कृत्रिम अंग नहीं खरीद रही
मासूम रमन ने आरोप लगाया कि कोर्ट के आदेश के बावजूद हरियाणा सरकार उसके लिए कृत्रिम अंग नहीं खरीद रही। अगले साल उसे अंग लगने हैं, लेकिन अभी तक उनको खरीदने की योजना तक नहीं बनाई गई है। 2013 में हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को रमन को मुआवजा देने, चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने व कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाने के आदेश दिए थे।
यह है मामला
पानीपत निवासी रमन दो साल की उम्र में 3 नवंबर 2011 को घर के ऊपर से गुजर रहे 11 केवी के हाई पॉवर ट्रासंमिशन तार की चपेट में आ गया था। इसके कारण उसे दोनों पांव और एक हाथ खोना पड़ा। उसके शरीर के अधिकतर अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। कोर्ट ने फैसला देते हुए कहा था कि जो बच्चा पहले स्वस्थ था, आज वह बिजली निगम की लापरवाही के कारण अपंग हो गया है। ऐसे में इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की बनती है।