{"_id":"616f2313faa6c5003c7b405f","slug":"11-more-fogging-machines-came-in-the-fleet-of-the-corporation-mayor-kulbhushan-goyal-launched-pkl-office-news-pkl43055218","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम के बेड़े में आईं 11 और फॉगिंग मशीन, मेयर कुलभूषण गोयल ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम के बेड़े में आईं 11 और फॉगिंग मशीन, मेयर कुलभूषण गोयल ने किया शुभारंभ
विज्ञापन
पंचकूला। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए पंचकूला नगर निगम युद्ध स्तर पर कार्रवाई में जुट गया है। डेंगू के कारण हुई खराब स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। मंगलवार को नगर निगम के बेड़े में 10 नई थर्मल फॉगिंग मशीन और 1 व्हीकल माउंटेड फॉगिंग मशीन पहुंची। इसका शुभारंभ मेयर कुलभूषण गोयल ने नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह की मौजूदगी में किया।
निगम के बेड़े में आईं यह सभी 11 फॉगिंग मशीन पंचकूला के प्रत्येक वार्ड में मंगलवार से ही फॉगिंग का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि शहर के अंदर डेंगू के मामले बहुत ज्यादा बढ़ रहे थे, जिसको देखते हुए वे स्वयं, नगर निगम के काउंसलर्स और ऑफिसर चिंतित थे। इसके चलते नगर निगम ने फैसला किया कि जल्द से जल्द पंचकूला में फॉगिंग की जाए।
उन्होंने बताया कि 11 और फॉगिंग मशीन के आने से कुल 16 फॉगिंग मशीन नगर निगम के पास उपलब्ध हैं। अब प्रत्येक वार्ड में इन मशीनों की मदद से फॉगिंग करवाई जाएगी ताकि डेंगू पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। वहीं, निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह ने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि नगर निगम के बेड़े में 11 और फॉगिंग मशीन आने से शहर के प्रत्येक वार्ड में फॉगिंग समय पर की जा सकेगी। इस मौके पर नगर निगम के डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्नर दीपक सूरा, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, पार्षद रितु गोयल, पार्षद सोनिया सूद, पार्षद जय कौशिक, पार्षद सुनीत सिंगला, पार्षद राजेश कुमार व निगम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।