फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   11 arrested for violating rules in Panchkula, 212 challans were deducted

पंचकूला में नियमों की अवहेलना करने पर 11 गिरफ्तार, 212 के चालान काटे

Sun, 09 May 2021 12:49 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
11 arrested for violating rules in Panchkula, 212 challans were deducted
पंचकूला। कोविड-19 के नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 212 के चालान भी काटे हैं। पंचकूला डीसीपी मोहित हांडा ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामजी वासी ढकोली, कुलबीर सिंह वासी पंचकूला, संजय जिंदल वासी ढकोली, सुनील वासी सेक्टर-20, सतीश कुमार वासी सेक्टर-21 पंचकूला, हरविंद्र कुमार वासी हरिपुर पंचकूला, रविशंकर वासी कालका, गोविंद वासी कालका, महिंद्रपाल वासी आशियाना सेक्टर-20 पंचकूला, राहुल सैणी वासी डेराबस्सी मोहाली पंजाब, शिवम वासी राजीव कॉलोनी पंचकूला को शराब ले जाते काबू किया गया।
विज्ञापन

पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने चेतावनी देकर कहा है कि अभी भी कुछ लोग नासमझी में कोरोना महामारी को हलके में ले रहे हैं। अनावश्यक घर से निकल रहे हैं। लोग ऐसा ना करें। घर पर सुरक्षित रहें। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखकर राज्य सरकार के निर्देशों की पालना करें, निर्धारित तरीके से मास्क पहने और सामाजिक दूरी का पालन करें ताकि कोरोना वायरस की चेन को तोड़ा जा सके। कोई लॉकडाउन के नियमों की अवहेलना करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कोविड-19 की दूसरी लहर बहुत ही घातक साबित हो रही है। कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा तीन मई से संपूर्ण लॉकडाउन लगाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed