फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   108 meter rangoli decorated in Sector-5, Development and Panchayat Minister Krishna Lal Panwar inaugurated it.

Panchkula News: सेक्टर-5 में सजी 108 मीटर की रंगोली, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने किया उद्घाटन

Sat, 19 Sep 2026 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
108 meter rangoli decorated in Sector-5, Development and Panchayat Minister Krishna Lal Panwar inaugurated it.
बोले- ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में बढ़ता है आत्मविश्वास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने 108 मीटर व्यास की विशाल रंगोली तैयार की। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इसका उद्घाटन किया। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि रंगोली केवल रंगों से बनी आकृति नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और रचनात्मकता का प्रतीक है। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, एकाग्रता और टीम भावना विकसित होती है। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ कला, खेल, तकनीकी क्षमता और अन्य कौशल में भी आगे बढ़ने के अवसर मिलना जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है। विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और सामाजिक सेवा जैसे कार्यों में भी भागीदारी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विशाल रंगोली को तैयार करने में सार्थक स्कूल सेक्टर-12ए के पीजीटी फाइन आर्ट्स भीम सिंह, म्यूजिक टीचर और विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन बंतो कटारिया, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, उपायुक्त सतपाल शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्या, एसडीएम मन्नत राणा, डीईईओ सुमन और डिप्टी डीईओ रमेश बत्रा सहित शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed