{"_id":"67b0f01709da39d3fc00e5e0","slug":"105-lakh-rupees-withdrawn-by-meeting-bank-manager-with-fake-signature-case-registered-against-two-panchkula-news-c-87-1-pk11006-119672-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बैंक मैनेजर से मिलकर फर्जी साइन से निकाले साढ़े दस लाख रुपये, दो पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बैंक मैनेजर से मिलकर फर्जी साइन से निकाले साढ़े दस लाख रुपये, दो पर केस दर्ज
विज्ञापन
पंचकूला। पीएनबी बैंक के मैनेजर से मिलकर फर्जी साइन करके 10 लाख 46 हजार 984 रुपये निकलवाने का मामला सामने आया है। चंदौली जिला संभल निवासी छोटी नामक महिला की शिकायत पर सेक्टर-20 पुलिस ने वकील कुनाल मुदगिल और महिला की रिश्तेदार बाला देवी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। छोटी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि दोनों आरोपी ने फर्जी साइन करवाकर बैंक से रुपये निकाले हैं। पति के सड़क हादसे में मौत के बाद क्लेम के रुपये मिले थे। बैंक खाते में पहले 7 लाख 91 हजार 197 रुपये जमा थे। वहीं बेटे मोंटी के नाम 2 लाख 55 हजार 787 रुपये एफडी की थी। वकील कुनाल और बाला देवी ने बैंक मैनेजर से मिलकर फर्जी साइन करके खाता जमा रुपये और एफडी का पैसा निकाल लिए।
क्लेम के आए थे कुल 17 लाख 73 हजार
छोटी ने बताया कि पति की 2018 में हुए सड़क हादसे में माैत हो गई थी। इसके बाद 2023 में क्लेम से कुल 17 लाख 73 हजार रुपये मिले थे। वकील और महिला रिश्तेदार बाला देवी के कहने पर पीएनबी बैंक में जाकर खाता खुलवाकर पैसे उसी में जमा करवाई थी। इसके बाद दोनों ने बैंक वालों से मिलकर रुपये फर्जी तरीके से निकलवा लिया था। जब बैंक गई तो पता चला कि पैसा निकल गया है। इसके बाद धोखाधड़ी की शिकायत सेक्टर-20 पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच की जा रही है।