फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   10.25 lakhs were cheated from a businessman on the pretext of earning profit by investing

Panchkula News: निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर व्यापारी से 10.25 लाख ठगे

Wed, 09 Oct 2024 04:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
10.25 lakhs were cheated from a businessman on the pretext of earning profit by investing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर व्यापारी से 10.25 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस मामला दर्ज कर आगामी जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-11 निवासी व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि वे रेडीमेड गारमेंट का व्यवसाय करते हैं। कुछ दिन पहले फेसबुक पर शेयर मार्केट से जुड़ा एक विज्ञापन देखा और उसे लाइक कर दिया। इसके कुछ दिनों बाद उन्हें व्हाट्सएप नंबर से एक मैसेज प्राप्त हुआ।

शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए उनको एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया। ग्रुप के एडमिन ने बताया कि वे उनके नाम पर शेयर खरीदेंगे और अगले दिन अच्छे दामों पर बेच देंगे। इस पर उनका भरोसा जीतने के लिए एक एग्रीमेंट भी भेजा गया। इसके बाद उन्हें एक अन्य व्हाट्सएप ग्र्रुप से जोड़ा गया। शिकायतकर्ता ने 24 जुलाई को 2.50 लाख रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद 30 जुलाई को 7.50 लाख रुपये एक अन्य बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। 2 अगस्त को 25 हजार रुपये बैंक खाते में जमा करवा दिए। जब शिकायतकर्ता ने अपने पैसे वापस निकालने की कोशिश की तो उन्हें 39 लाख रुपये के शेयर और खरीदने को कहा गया। इसके बाद उन्हें ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed