फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मेयर का दौरा कजौली वाटर वर्कस

मेयर का दौरा कजौली वाटर वर्कस

Sun, 10 Feb 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
मेयर का दौरा कजौली वाटर वर्कस
14 फरवरी तक जुड़ जाएगा फेज पांच और छह का इनटेक का कनेक्शन
विज्ञापन

राजेश कालिया ने अधिकारियों और पार्षदों के साथ किया कजौली वाटर वर्क्स का पांचवां दौरा
20 फरवरी को ट्रायल पूरा होगा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कजौली वाटर वर्क्स से जंडपुर होकर सेक्टर-39 के वाटर वर्क्स तक पानी लाने के लिए निगम तैयारी पूरी कर रहा है। फेज पांच और छह से पानी लाने के लिए कजौली वाटर वर्क्स पर दिन-रात काम चल रहा है। कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए शनिवार को मेयर राजेश कालिया के अलावा पार्षदों और अधिकारियों ने कजौली वाटर वर्क्स का दौरा किया। मीडिया की टीम को भी ले जाकर कार्यों की जानकारी दी गई। मेयर बनने के बाद कालिया का कजौली वाटर वर्क्स का यह पांचवां दौरा रहा।
बुधवार और वीरवार को लगातार दो दिन तक हुई बारिश से कंट्रक्शन स्थल पर कार्य बाधित हुआ। इस कारण फेज-पांच और छह के लिए बने इनटेक कनेक्शन पाइपलाइन का ट्रायल 12 से बढ़ाकर 14 फरवरी कर दिया गया है। नगर निगम टीम ने गमाडा को 16 पंपिंग स्टेशन के ट्रायल लेने के लिए तैयार रहने को कहा है। सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो 20 फरवरी को अंतिम ट्रायल लिया जाएगा। इसके बाद जलापूर्ति सामान्य रूप से शुरू होने की स्थिति साफ हो सकेगी। इस अवसर पर पार्षद रविकांत शर्मा, शक्ति प्रकाश देवशाली, जगतार सिंह, कार्यकारी अभियंता हरीश कुमार सैनी और पब्लिक हेल्थ डिविजन के संबंधित अधिकारी उपस्थित हुए।
विज्ञापन


आज भी रहेगी लो प्रेशर पानी की आपूर्ति
पाइप को कनेक्ट किए जाने के कारण भाखड़ा कैनाल से आने वाला पानी बंद कर दिया गया है। इनटेक की सफाई के कारण चारों फेज के पानी की पंपिंग रोक दी गई है जिस कारण शनिवार को पानी की आपूर्ति लो प्रेशर रही और रविवार को यही स्थिति रहेगी। रविवार को सुबह लो प्रेशर से पानी आएगा जोकि शाम को सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कजौली से जंडपुर तक होगी 40 एमजीडी जलापूर्ति
मेयर कालिया और पूर्व मेयर अरुण सूद ने बताया कि निगम के एडसीओ और जेई यहां 24 घंटे कार्य में जुटे हैं। कजौली से जंडपुर तक 40 एमजीडी जलापूर्ति होनी है। काम पूरा होते ही चंडीगढ़ को 29 एमजीडी, पंचकूला को तीन-तीन एमजीडी और मोहाली को पांच एमजीडी पानी मिलना शुरू हो जाएगा। बता दें कि जंडपुर से चंडीगढ़ सेक्टर 39 के वाटर वर्क्स तक 35 एमजीडी पानी पहुंचेगा जबकि मोहाली का पांच एमजीडी जंडपुर से ही अलग हो जाएगा।

कजौली वाटर वर्क्स शहर से 27 किलोमीटर दूर
कजौली वाटर वर्क्स शहर से 27 किलोमीटर दूर है। यहां पर फेज एक से चार का वाटर सप्लाई स्टेशन है। यहां से चंडीगढ़ के लिए पानी की आपूर्ति की जाती है। मेयर कालिया और सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर एनपी शर्मा ने बताया कि कजौली से चंडीगढ़ 100 मीटर ऊंचा है। ऐसे में कजौली से चंडीगढ़ के लिए पानी पाइप से पहुंचाया जाता है। इसके लिए बड़ी-बड़ी मोटरें लगी हैं। हर महीने करीब ढाई से पौने तीन करोड़ रुपये बिजली बिल का खर्च होता है। इसका खर्च नगर निगम वहन करता है।

फेज सात और आठ का इनटेक भी तैयार
नगर निगम ने भविष्य में जलापूर्ति को ध्यान में रखकर फेज सात और आठ का भी इनटेक तैयार कर लिया है। पूर्व मेयर और पार्षद अरुण सूद ने बताया कि साथ ही 5, 6, 7 और 8 चरण के अन्य वाटर सप्लाई स्टेशन का निर्माण किया गया है। इस पर निगम के करीब तीन सौ करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। निगम 5 और 6 चरण के कार्य पर फोकस किए हुए हैं। भविष्य में हॉटलाइन सुविधा भी शुरू करने की योजना है।

अतिरिक्त पानी कालोनियों व गांवों में पहुंचाने के प्रयास
एसई एनपी शर्मा ने बताया कि निगम का प्रयास रहेगा कि पहले अतिरिक्त पानी कालोनियों व गांवों में पहुंचाने के प्रयास किए जाएं ताकि वहां अवैध रूप से पानी की मोटरें लगाए जाने व मेन पाइपलाइन से पानी निकालने की समस्या से छुटकारा मिले। उन्होंने बताया कि गांवों में ओवरहेड टैंक बगाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है अत: वहां ओवरहेड टैंक बना कर अतिरिक्त पानी की आपूर्ति करना मुश्किल नहीं है। उन्होंने बताया कि शहर में जब अतिरिक्त पानी मिलना शुरू हो जाएगा तो कुछ ट्यूबवेल बंद कर दिए जाएंगे। उन ट्यूबवेल को गर्मी में चालू किया जाएगा जब पानी की मांग बढ़ जाएगी।


चमकौर साहिब से हॉटलाइन बिछाने की योजना पर विचार
अब नगर निगम चमकौर साहिब से हॉटलाइन बिछाने की योजना पर विचार कर रहा है जिस पर 100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। निगम अधिकारियों का कहना है कि इस लाइन के बिछने से कजौली में बिजली जाने पर पानी सप्लाई बाधित होने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed