फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मैन ड

मैन ड

Mon, 07 Jan 2019 01:46 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
मैन ड
नोट-फोटो सहित
विज्ञापन



अजय ने इकबाल मोहम्मद को हराकर मेन ड्रा में बनाई जगह
आईटीएफ वर्ल्ड टूर टेनिस टूर्नामेंट में खेले गए कई मुकाबले
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आईटीएफ वर्ल्ड टूर टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दिन भारतीय और विदेशी खिलाड़ी मेन ड्रा में पहुंच गए। टूर्नामेंट सेक्टर-10 स्थित चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत सहित कई देशों के टेनिस खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। रविवार को लड़के और लड़कियाें के वर्ग में मेन ड्रा के लिए मुकाबले हुए। लड़काें के वर्ग में अजय मलिक ने इकबाल मोहम्मद खान को पहले सेट मेें 6-2 से हराया। दूसरा सेट इक्बाल मोहम्मद ने 6-4 से जीता। तीसरे और अंतिम सेट में अजय मलिक ने वापसी करते हुए 6-2 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही अन्य मैचाें में निशांत ने उदयवीर सिंह को 6-2, 6-3 से, स्विट्जरलैंड के थॉमस जार्ज ने भारत के दीपेंद्र ग्रेवाल को 2-6, 6-1, 6-4 से, अमेरिका के अदित सिन्हा ने भारत के वंश कपूर का 7-5, 6-1 से हराया। वहीं, लड़कियाें के वर्ग में भारत की जगमीत कौर ग्रेवाल ने अमेरिका की रूतजा को 7-5, 6-4 से हराया। चीन की शून वांग ने भारत की लक्ष्मी को 6-0, 6-3 से, अर्चिता ने अर्शप्रीत कौर बाजवा को 7-6, 6-3 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed