फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   विधायक के घर मिला अवैध पान का कनेक् शन

विधायक के घर मिला अवैध पान का कनेक् शन

Thu, 21 Dec 2017 10:30 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
विधायक के घर मिला अवैध पान का कनेक्
शन
वेरका के सरकारी फ्लैट में पानी की अवैध सप्लाई
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग ने पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी में काटा पानी का कनेक्शन
कार्रवाई करने गई टीम को एक और सरकारी फ्लैट का कनेक्शन मिला अवैध
मलोया में बिना सोया के चाप बनाने वाले मकान का भी कनेक्शन काटा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक राजकुमार वेरका के सरकारी फ्लैट नंबर-1 का पानी का कनेक्शन नगर निगम के जनस्वास्थ्य विभाग ने काट दिया है। जनस्वास्थ्य विभाग के अनुसार यहां पर पानी का अवैध कनेक्शन जोड़ा गया था। जब टीम यहां पर कार्रवाई करने के लिए गई तो एक और सरकारी फ्लैट नंबर-2 का कनेक्शन भी अवैध तौर पर जोड़ा हुआ मिला, जिसका भी कनेक्शन काट दिया गया। नगर निगम के अनुसार यह फ्लैट अभी किसी को अलाट नहीं हुआ है। वेरका अमृतसर वेस्ट से विधायक हैं।
नगर निगम के कार्यकारी अभियंता सुरेश गिल टीम के साथ कनेक्शन काटने के लिए पहुंचे तो वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घर के अंदर जाने से रोका, लेकिन गिल के चेतावनी देेने के बाद उन्हें पिछली तरफ से जाने दिया गया। नगर निगम के अनुसार वेरका को यह फ्लैट मार्च माह से अलाट है, तब से लेकर बिना मंजूरी के पानी की सप्लाई यहां पर हो रही थी। बिना मीटर के साथ डायरेक्ट कनेक्शन जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन


कोट
क्या कहते हैं विधायक
अभी मकान का पजेशन नहीं मिला है। पहले उनका सरकारी मकान दिल्ली में था। दिल्ली का सामान सेक्टर-3 में अलाट फ्लैट नंबर-1 में रखवाया है। फ्लैट की रेनोवेशन चल रही है। पानी के कनेक्शन की कोई जानकारी नहीं है। 15 दिन पहले ही बिजली के मीटर के लिए आवेदन किया है। फ्लैट में जुड़े पानी के कनेक्शन से कोई लेना-देना नहीं है। अलाट होने से पहले से ही यह कनेक्शन जुड़ा था। 20 दिन पहले ही मकान अलाट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार वेरका, विधायक

दो एमएलए फ्लैट्स में अवैध कनेक्शन
सेक्टर-3 में पंजाब सरकार के दो एमएलए फ्लैट्स में पानी का अवैध कनेक्शन लगा हुआ, था जिसे काटा गया है।
-सुरेश कुमार गिल, कार्यकारी अभियंता

बिना सोया के बन रही चाप, बिक रही बाजार में
जनस्वास्थ्य विभाग की टीम मलोया में सर्विस स्टेशन पर लगे पानी के कनेक्शन को देखने के लिए गई तो लाल डोरे के बाहर बने एक मकान में जा रहे पाइप को चेक किया। इस घर ने भी पानी का अवैध कनेक्शन जोड़ा हुआ था। जब टीम ने मकान के अंदर चेक किया तो आटा-मैदा से चाप बन रही थी, लेकिन सोया नाम की कोई चीज नहीं थी। यही सोया चाप के नाम से बाजारों में बिक रहा है। इस घर में लगा पानी का कनेक्शन भी काट दिया गया है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सर्विस स्टेशन को चेतावनी दी है कि वह अपने प्रयोग किए हुए पानी के लिए अलग से सीवरेज का कनेक्शन लें। सर्विस स्टेशन में इस्तेमाल पानी नगर निगम के बरसाती नाले में डाला जा रहा था।



एक अखबार कार्यालय का भी कटा कनेक्शन
नगर निगम ने एक अखबार के कार्यालय का भी पानी का कनेक्शन काटा है। नगर निगम के अनुसार इस अखबार के कार्यालय पर 98 हजार रुपये का पानी का बिल बकाया है, जो कि नोटिस देने के बावजूद नहीं जमा करवाया जा रहा था, जिस कारण कनेक्शन काट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed