{"_id":"595ea15b4f1c1bfc3c8b4626","slug":"101499373915-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गारबेज पर मीटिंग-डडडू माजरा के लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गारबेज पर मीटिंग-डडडू माजरा के लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद
Updated Fri, 07 Jul 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डड्डूमाजरा के लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद
हर दिन 300 टन कचरा जाएगा लालड़ू
एनजीटी की सुनवाई में कमेटी के सभी सदस्य जाएंगे दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
डड्डूमाजरा निवासियों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम ने वीरवार को यह निर्णय लिया है कि अस्थायी तौर पर शहर का तीन सौ टन कचरा लालड़ू स्थित प्लांट में प्रोसेस के लिए भेजा जाएगा। बाकी जेपी प्लांट में ही प्रोसेस होगा। इस पर लालड़ू के प्लांट को प्रति टन 600 रुपये के हिसाब से प्रति दिन एक लाख 80 हजार रुपये अदा करना होगा। इसके अलावा ट्रांसपोर्टेशन का खर्च भी अलग से चंडीगढ़ नगर निगम को वहन करना होगा। निगम कमिश्नर बी पुरुषार्था के साथ शुक्रवार को बैठक में तय होगा कि कचरा कब से भेजा जाएगा। गारबेज प्लांट के संबंध में बनाई गई विशेष कमेटी की वीरवार को मेयर आशा जसवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि 11 जुलाई को दिल्ली में एनजीटी की सुनवाई में अपना पक्ष रखने के लिए कमेटी के सभीसदस्य शामिल हाेंगे। इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि अब कूड़ा चंडीगढ़ से बाहर भेजा जाएगा। जेपी को अब यहां नहीं रहने दिया जाएगा। प्लांट को टेकओवर कर इसे नगर निगम के इंजीनियरिंग विंग को सौंपा जाएगा।
बैठक में देवेंद्र सिंह बबला, अरुण सूद, देवेश मौदगिल, हरदीप सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश गुप्ता, डिप्टी मेयर अनिल दुबे, मेजर जनरल (रिटायर्ड) एमएस कांडल और नगर निगम सचिव मनोज खत्री शामिल हुए।
कोटस...
कमेटी की बैठक हुई है। कमेटी ने फैसला लिया है कि नए प्लांट लगने तक इस प्रकार की व्यवस्था होगी। लालड़ू स्थित प्लांट में हर दिन 300 टन कचरा भेजा जाएगा। नगर निगम कमिश्नर के साथ बैठक के बाद फाइनल होगा।
विज्ञापन
-आशा जसवाल, मेयर नगर निगम चंडीगढ़।