फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   10 lakh rupees defrauded by taking loan in the name of a girl

Panchkula News: युवती के नाम पर लोन लेकर 10 लाख रुपये ठगे

Wed, 18 Sep 2024 06:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
10 lakh rupees defrauded by taking loan in the name of a girl
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। आईटी कंपनी में नौकरी करने वाली युवती के नाम पर लोन पास करवाकर 10 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर साइबर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। एमडीसी निवासी युवती ने बताया कि वह चंडीगढ़ में आईटी कंपनी में नौकरी करती है। 11 सितंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर पर थी। उसी समय अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को कूरियर कंपनी का कर्मचारी बताया।
उसने कहा कि उनके आधार नंबर का दुरुपयोग कर कपड़े, लैपटॉप, कुछ पासपोर्ट और ड्रग भारत से ईरान भेजा जा रहा है। भरोसे में लेने के लिए आधार और बैंक कार्ड का नंबर भी बताया। आरोपी ने बताया कि इस मामले में मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उसने बताया कि मुंबई पुलिस कॉल कर पूछताछ करेगी और जरूरत पड़ने पर मुंबई भी बुलाकर पूछताछ कर सकती है। यह सुनकर युवती डर गई। कुछ देर बाद स्काइप से युवती को कॉल आई। इसमें कॉल करने वाले ने स्वयं को मुंबई साइबर पुलिस का अधिकारी बताया। आरोपी ने युवती को आईडी और अन्य दस्तावेज भेजे। उसने यह भी बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया जाएगा, क्योंकि हरियाणा से लेकर कर्नाटक और मुंबई में आधार कार्ड के आधार पर फर्जी बैंक खाते बनाकर अवैध ट्रांजेक्शन की गई है।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने कहा कि उनके खाते में अभी 10 लाख रुपये भेजे गए हैं। उसे बताए बैंक खाते में ट्रांसफर करो। डर के कारण युवती ने तुरंत रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद युवती ने डर के कारण फोन बंद कर दिया। युवती ने जब इस मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस और बैंक में दी। इसके बाद पता चला कि युवती के दस्तावेज पर लोन लेकर आरोपियों ने खाते में रुपया आते ही उसे ट्रांसफर करवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed