फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   10 constables of Panchkula police became ASI, Police Commissioner congratulated them

Panchkula News: पंचकूला पुलिस के 10 हवलदार बने एएसआई, पुलिस कमिश्नर ने दी शुभकामनाएं

Tue, 27 May 2025 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
10 constables of Panchkula police became ASI, Police Commissioner congratulated them
पंचकूला। पुलिस विभाग में सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 10 हवलदारों को पदोन्नत कर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) बनाया गया है। यह कार्यक्रम पंचकूला पुलिस के मनसा देवी के कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज ने नव-प्रमोटेड अधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

इस मौके पर डीसीपी हिमाद्रि कौशिक एवं डीसीपी (क्राइम एंड ट्रैफिक) अमित दहिया भी मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नर ने सभी प्रमोट हुए कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने नए पद पर कार्य करने की प्रेरणा दी। कहा कि पदोन्नति न केवल जिम्मेदारी बढ़ाती है, बल्कि विभाग और समाज के प्रति जवाबदेही भी और अधिक होती है। पदोन्नत किए गए कर्मचारियों में एएसआई अनिल कुमार, एएसआई रविंद्र, एएसआई कुलदीप सिंह (दो), एएसआई संजीव, एएसआई राज अली, एएसआई हंसराज, एएसआई राजेश कुमार, एएसआई सतपाल और एएसआई करम सिंह शामिल हैं। यह सभी पुलिसकर्मी पहले हवलदार के पद पर कार्यरत थे और अब एएसआई के पद पर पदोन्नत हुए हैं। हालांकि, व्यक्तिगत कारणों से एएसआई अनिल कुमार, एएसआई हंसराज, एएसआई सतपाल एवं एएसआई करम सिंह इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed