फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   panchayat for arrest the murderer

दो भाइयों के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पंचायत

Sun, 29 Sep 2013 10:38 PM IST
बहादुरगढ़/ब्यूरो।
बहादुरगढ़/ब्यूरो। Updated Sun, 29 Sep 2013 10:38 PM IST
विज्ञापन
panchayat for arrest the murderer
हरियाणा में डाबौदा गांव में दो पक्षों के बीच हुए झगडे़ में जान गवां चुके दो भाइयों के हत्यारों को पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है। इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को डाबौदा गांव की चौपाल में एक पंचायत बुलाई। पंचायत में पुलिस की लापरवाही पर रोष जताया गया।
विज्ञापन


गांव के सरपंच राजबीर ने बताया कि पंचायत में गांव के मौजिज लोगों की एक कमेटी बनाई गई है जो पुलिस के आला अधिकारियों से बातचीत करेगी। साथ ही हत्या के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करेगी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को चार दिन का अल्टीमेटम दिया है। पंचायत का कहना है कि आरोपी को जल्द काबू न किया गया तो ठोस कदम उठाए जाएंगे। साथ ही अधिकारियों से मिलकर मृतकों के अध्यापक भाई की मेवात से बदली करवाने और उसे पुलिस प्रोटेक्शन दिलवाने की मांग करने का भी निर्णय पंचायत में लिया गया। पुलिस ने दोनों भाइयों की हत्या के आरोपियों के खिलाफ  मामला तो दर्ज कर लिया है मगर उनकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था मामला
21 सितंबर की रात डाबौदा गांव निवासी अनिल व सुनील का गांव के ही जयपाल व मोनू से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। आवेश में आकर जयपाल व मोनू ने दोनों भाइयों अनिल, सुनील पर गोलियां चला दी थी। इससे दोनों भाइयों की मौत हो गई थी। अनिल दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था तो वहीं सुनील आर्मी का जवान था। दोनों भाई छुट्टी में घर आए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed