फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Youth murdered with knives in village Bada

गांव बढ़ा में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

Sun, 25 Jul 2021 04:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered with knives in village Bada
पलवल। गांव बढ़ा में खेल प्रतिस्पर्धा को लेकर युवाओं में छिडे़ विवाद के चलते युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक आईटीआई का छात्र था। पुलिस ने शनिवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में एक नाबालिग सहित चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी विजयपाल ने बताया कि गांव बढ़ा निवासी मेहरचंद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका 17 वर्षीय पुत्र नरेंद्र आईटीआई का छात्र है। सेना में भर्ती होने के लिए सुबह अपने साथियों के साथ दौड़ और वॉलीबाल खेलता था। इन खेल स्पर्धाओं व दौड़ को लेकर गांव के ही युवकों के साथ विवाद शुरू हो गया था। शनिवार की शाम करीब 7 बजे नरेंद्र स्कूल में वालीबॉल खेलकर घर आ रहा था। रास्ते में गांव निवासी करतार के घर से समीप पहुंचा, तो करतार के बेटे ने उसे रोका। नरेंद्र जब पहुंचा तो वहां पहले से जगवीर के खडे़ सोनू व मोनू ने पकड़ लिया और चाकू से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ जमा होते देख आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए। घायल अवस्था में नरेंद्र को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जगबीर और उसके दोनों बेटे मोनू, सोनू के अलावा हत्या आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed