फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Youth distressed by debt dies by consuming poison

कर्ज से परेशान युवक ने जहर खाकर जान दी

Fri, 30 Aug 2019 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Youth distressed by debt dies by consuming poison
पलवल। कर्ज से परेशान युवक और ससुरालियों की प्रताड़ना से क्षुब्ध महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मृतक युवक की पत्नी के बयान पर कुछ लोगों के खिलाफ उधार दिए रुपयों को लेकर दबाव बनाने तथा आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार के अनुसार कल्याण इंक्लेव निवासी मीना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति रमेश पंवार डेयरी का काम करता था। उसने रोजी रोटी चलाने के लिए कुछ लोगों से कर्ज लिया हुआ था। जिन लोगों से उसके पति ने कर्ज लिया था वे उसे बार-बार परेशान करते थे और उसे जान से मारने की धमकी देते थे। आरोप है कि उसके पति ने उन लोगों से परेशान होकर बृहस्पतिवार को घर पर ही कोई जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। लेकिन उसने बृहस्पतिवार देर शाम रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अशोक निवासी फिरोजपुर, आगरा निवासी आसम खान, आशीष, महिपाल निवासी स्यौहोल सहित 9-10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में गांव बागपुर निवासी कुसुम की शादी कई वर्ष पूर्व गांव असावटी में हुई थी। बुधवार को कुसुम की अचानक तबीयत खराब हो गई। उपचार के लिए उसे फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार शाम उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार कुसुम की मौत जहर निगलने से हुई है। परिजनों का आरोप है कि कुसुम के ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे, जिनसे तंग आकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों का कहना है कि इस बारे में जल्द पुलिस को शिकायत दी जाएगी। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed