फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Youth dies under suspicious circumstances.

Palwal News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां। कस्बा पिनगवां निवासी 40 वर्षीय दीपक कुमार की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रात में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए मांडीखेड़ा स्थित अल-आफिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दीपक ने किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया था। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, मौत के सही कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मांडीखेड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पिनगवां थाना प्रभारी निखिल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed