फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Youth burnt alive in truck fire identified, case registered

Palwal News: ट्रक में लगी आग में जिंदा जले युवक की पहचान, केस दर्ज

Tue, 16 Sep 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Tue, 16 Sep 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Youth burnt alive in truck fire identified, case registered
होडल। नेशनल हाईवे स्थित मानसा ग्रीन सोसायटी के पास ट्रक में जिंदा जले युवक की पहचान मुरैना मध्य प्रदेश निवासी 26 वर्षीय हरेंद्र के रूप में हुई है। मुंडकटी थाना पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर की शिकायत पर केस दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मुंडकटी थाना पुलिस जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि ग्वालियर, मध्य प्रदेश निवासी ट्रक चालक देवेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मध्य प्रदेश से चावल लेकर दिल्ली जा रहा था। जब वह हाईवे पर मनसा ग्रीन सोसाइटी के समय पहुंचा तो ट्रक में कुछ खराबी आ गई।
विज्ञापन

इस दौरान ड्राइवर देवेंद्र ट्रक को साइड में खड़ा कर ट्रक के कंडक्टर हरेंद्र को ट्रक के पास छोड़कर ट्रक के मैकेनिक को ढूंढने के लिए चला गया। जब वह वापस आया तो ट्रक के केबिन में आग लग गई और ट्रक का परिचालक हरेंद्र उसमें जल गया। लोगों ने पुलिस में दमकल विभाग अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक हरेंद्र जिंदा जल गया। पुलिस ने ड्राइवर देवेंद्र की शिकायत पर केस दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed