{"_id":"6af9ebaddadbc48d480fa262","slug":"city-remains-blanketed-in-smog-even-after-diwali-aqi-151-palwal-news-c-24-1-pal1008-130210-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: दिवाली के बाद भी स्मॉग की चादर में शहर, एक्यूआई 151","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: दिवाली के बाद भी स्मॉग की चादर में शहर, एक्यूआई 151
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन।
दिवाली पर हुई आतिशबाजी का असर एक सप्ताह बाद भी शहर की हवा में बना हुआ है। पटाखों से निकले धुएं और महीन कणों के कारण वायु गुणवत्ता बिगड़ गई है। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़कर 151 तक पहुंच गया है, जबकि दस दिन पहले यह करीब 100 था। प्रदूषण बढ़ने से सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ने की आशंका है।
प्रदूषित हवा का सबसे ज्यादा असर अस्थमा, दमा और सीओपीडी के मरीजों पर पड़ सकता है। ऐसे लोगों को खांसी, सांस फूलने, घरघराहट और सीने में जकड़न की समस्या हो सकती है। बच्चों और बुजुर्गों को भी प्रदूषित हवा से बचाने की जरूरत है। कापी समय तक ऐसी हवा में रहने से स्वस्थ लोगों को भी आंखों में जलन और गले में खराश हो सकती है।
राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज मेडिकल ऑफिसर डॉ. देवेंद्र जाखड़ ने सलाह दी कि सांस के मरीज अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। सुबह की सैर और खुले में व्यायाम कुछ दिन टाल दें। बाहर जाना जरूरी हो तो एन-95 मास्क पहनें। निर्धारित दवाए और इनहेलर नियमित लेते रहें। सांस लेने में अधिक परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।