फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Youth attacked with a stick while out to eat golgappas.

Palwal News: गोलगप्पे खाने पहुंचे युवक पर डंडे से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with a stick while out to eat golgappas.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र के ततारपुर चौक पर गोलगप्पे खाने पहुंचे जटौला निवासी युवक पर एक युवक ने डंडे से हमला कर दिया, जिसमें युवक के सिर समेत सात जगह चोटें आई हैं। अनिल कुमार तंवर ने पुलिस को बताया कि 26 सितंबर की शाम गोलगप्पे खाकर स्कूटी पर बैठ रहा था, तभी जटौला के संदीप उर्फ बिट्टू ने उसपर हमला कर दिया और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि घायल की एमएलआर रिपोर्ट में सात चोटें दर्ज हैं। घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की ओर से डंडे से हमला करना सामने आया है, जबकि कट्टे के संबंध में कोई सबूत नहीं मिला। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article