{"_id":"6a7388e61efc3347df01fabd","slug":"young-woman-and-hotel-employee-missing-palwal-news-c-24-1-pal1005-126694-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: युवती और होटल कर्मचारी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: युवती और होटल कर्मचारी लापता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक युवती और एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी के केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैलाश नगर निवासी रुकसाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी सोमवार की रात करीब दस बजे बिना किसी को बताए घर से चली गई। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, गांव आमरू निवासी मुकेश ने बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा साहिल आगरा चौक स्थित 777 ओयो होटल में रिसेप्शनिस्ट के रूप में कार्यरत था। वह 27 जुलाई से लापता है। शहर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर हथीन गेट चौकी में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।