{"_id":"60a7fffe8ebc3e24441fbce0","slug":"young-man-who-came-to-the-hospital-to-get-blood-beaten-doctor-s-slip-torn-palwal-news-noi583064753","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल मं रक्त लेने आए युवक को पीटा, डॉक्टर की पर्ची फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल मं रक्त लेने आए युवक को पीटा, डॉक्टर की पर्ची फाड़ी
विज्ञापन
पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में स्थित सरकारी रक्त बैंक में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा एक मरीज के परिजनों से एक यूनिट रक्त देने के नाम पर सरकारी रेट से 400 रुपये अधिक मांगने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं जब रक्त लेने आए युवकों ने इसका विरोध किया तो कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट कर डॉक्टर द्वारा रक्त देने की सिफारिश वाली पर्ची तक फाड़कर फेंक दी। बाद में हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड की टीम तथा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित को रक्त दिलवाया। स्काउट के जिला सचिव रिसाल सिंह ने इसकी लिखित शिकायत सिविल सर्जन को दी है।
हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के जिला सचिव रिसाल सिंह ने सिविल सर्जन को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि हथीन से सलमान नामक युवक अपनी भाभी की डिलीवरी होने पर रक्त की कमी के चलते सरकारी रक्त बैंक में रक्त लेने आया था। जहां रक्त बैंक में मौजूद कर्मचारी सुभाष व कुलदीप ने सलमान से रक्त देने के लिए 1500 रुपये मांगे। जब सलमान ने 1050 रुपये चार्ज की बात कहकर इसका विरोध किया तो कर्मचारियों ने सलमान से मारपीट कर धक्का देकर बाहर भगा दिया तथा उसके हाथों से डॉक्टर द्वारा लिखी पर्ची को छीनकर फाड़ दिया। बाद में सलमान ने इसकी जानकारी हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के अधिकारियों को दी। साथ ही पुलिस को भी शिकायत दी गई। जिस पर पुलिस व हिंदुस्तान स्काउट की टीम ने मौके पर पहुंचकर रक्त दिलवाया। जबकि आरोपी कर्मचारी मौके से फरार हो गए। वहीं सिविल सर्जन का कहना है कि वे मामले की जांच कराएंगे तथा यदि कर्मचारियों की कमीं मिली तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।