{"_id":"663f619159804482a30abd16","slug":"young-girl-run-away-from-home-in-palwal-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"'साहब... बेटी भाग गई': घर आकर देखा नहीं थी युवती, थाने पहुंचे परिजन; बोले- कोई बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'साहब... बेटी भाग गई': घर आकर देखा नहीं थी युवती, थाने पहुंचे परिजन; बोले- कोई बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया
Sat, 11 May 2024 05:46 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 11 May 2024 05:46 PM IST
सार
फरीदाबाद से सटे पलवल इलाके में एक युवकी घर से फरार हो गई है। परिजनों का आरोप है कि कोई बेटी को बहला-फुसलाकर घर से भगा कर ले गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : istock
विस्तार
शहर थाना अंतर्गत एक 19 वर्षीय युवती लापता हो गई। युवती के पिता का आरोप है कि कोई युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। शहर थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक युवती का सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पलवल शहर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपनी पत्नी के साथ बाहर गया हुआ था। वापस लौटा तो पता चला कि उसकी बेटी घर पर नहीं थी।
विज्ञापन
पता चला कि सुबह सात बजे ही उसकी बेटी घर से कहीं चल गई। काफी तलाश करने पर उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। उसे पता चला कि उसकी बेटी किसी से फोन पर बात करती थी, वहीं उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन