फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Yoga is the ancient heritage of the country, do yoga regularly for a healthy lifestyle: Moolchand Sharma

योग देश की प्राचीन धरोहर, स्वस्थ जीवनशैली के लिए नियमित करें योग : मूलचंद शर्मा

Wed, 21 Jun 2023 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Yoga is the ancient heritage of the country, do yoga regularly for a healthy lifestyle: Moolchand Sharma
21पीएएलपी3- जिला स्तरीय योग समारोह में योगासन करते मंत्री मूलचंद गुर्जर व अन्य।
विज्ञापन

21पीएएलपी4- योग समारोह में हिस्सा लेते एडीसी आनंद शर्मा, एसपी लोकेंद्र सिंह व एएसपी जसलीन कौर।
नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में मनाया गया जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। नौवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला प्रशासन के अलावा निजी संस्थानों व सामाजिक संगठनों द्वारा योग के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया। इसके अलावा लोगों ने अपने घरों पर योग कर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करते हुए नियमित योग करने की अपील की। कई स्थानों पर योग की प्रतियोगिताएं भी कराईं गईं। जिला स्तरीय समारोह नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम में आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेश परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक दीपक मंगला, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, एडीसी डा. आनंद शर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, एसडीएम शशि वसुंधरा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार, सीटीएम द्विजा सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि योग देश की प्राचीन धरोहर है, जिसे ऋषि मुनियों ने अपनाया और आगे बढ़ाया। स्वस्थ रहने के लिए मनुष्य को चाहिए कि वह योग को अपने जीवन में जरूर अपनाएं। योग को अपने जीवन की दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत के साथ-साथ विश्व ने योग को अपनाया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने योग दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति बिखेरने तथा पूरे विश्व को योग से लाभान्वित करने की शुरुआत करवाई। विधायक दीपक मंगला ने योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पहला सुख निरोगी काया है। अगर तन स्वस्थ्य रहेगा तभी मन भी स्वस्थ्य रहेगा और अगर तन ही स्वस्थ नहीं है तो धन व्यर्थ है। सबसे पहला सुख रोग मुक्त शरीर को माना गया है और रोग मुक्त शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का निवास होता है। इसलिए सभी जन प्रतिदिन योग करके अपने जीवन को सुखमय बनाएं। योग दिवस कार्यक्रम में सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संदेश के लाइव प्रसारण को देखा व सुना।
विज्ञापन

योग की कठिन मुद्राएं पेश कर किया चकित
योग कार्यक्रम में योगाचार्य डॉ. रामजीत ने विभिन्न योग क्रियाएं करवाते हुए क्रमवार उनके लाभ भी बताएं। उन्होंने शिथिलीकरण के अभ्यास ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटि चालन, घुटना संचालन करवाए। छोटे-छोटे योगियों ने योग की कठिन मुद्राएं पेश कर सबको चकित कर दिया। डॉ. रामजीत ने सभी को संकल्प-पाठ तथा शांति-पाठ भी करवाया। ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बहनजी ने मेडिटेशन करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने जीवन में योग को अवश्य अपनाना चाहिए : विधायक
हथीन। करो योग-रहो निरोग, हमें अपने जीवन में योग को अवश्य अपनाना चाहिए, क्योंकि योग करने से सभी बीमारियां समाप्त हो जाती हैं। यह बात हथीन के विधायक प्रवीण डागर ने शहीद नायक राजेंद्र सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर उनके साथ हथीन के एसडीएम लक्ष्मी नारायण, खंड शिक्षा अधिकारी सागीर अहमद, बीआरसी शफीक अहमद, उप पुलिस अधीक्षक सुरेश भड़ाना, नगर पालिका हथीन के चेयरमैन सुमित राजपूत मौजूद रहे। विधायक प्रवीण डागर ने कहा कि व्यक्ति योग को अपने जीवन में अपना ले, तो वह रोग मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने परिवार, मोहल्ले व गांवों के लोगों को जागरूक करें, कि सभी अपने जीवन में योग को जरूर अपनाएं।
नियमित रूप से योग करने पर दिया बल
पलवल। श्रीविश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान कुलपति डॉ. राज नेहरू ने कहा कि योग से हमारे कर्मों में कौशल आता है और यही कौशल जीवन में सफलता का आधार बनता है। एकाग्रता और समग्रता से किए गए कर्म से जीवन कुशल बन जाता है। हमें पूरी समग्रता के साथ जीवन में कर्म करने चाहिएं। योग से जीवन में संयम भी आता है। उन्होंने नियमित रूप से योग करने पर बल दिया। कार्यक्रम में अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने योगासन व प्राणायाम करके शरीर तथा प्राण में संतुलन का अभ्यास किया। योग डिप्लोमा के विद्यार्थियों ने अपने योगासनों से सबको आश्चर्यचकित कर दिया। अकादमिक अधिष्ठाता प्रो. आरएस राठौड़ ने कहा कि योग को जीवन में धारण करने से हम बड़े परिवर्तन महसूस कर सकते हैं। उन्होंने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया।

योग समारोह में लगाई पुलिस की पाठशाला
डीएसपी हथीन सुरेश कुमार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में पुलिस की पाठशाला लगाई। राहगीरी कार्यक्रम के तहत कहा कि लाखों लोग अपनी जिन्दगी को हर वर्ष सड़क दुर्घटना में गवां देते हैं, जिसका एक ही कारण, यातायात नियमों का पालन ठीक से नहीं करना, यातायात नियमों के प्रति लापरवाही, जिस लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटना में लाखों लोग मारे जाते हैं। साइबर अपराध के बारे में जागरूकता अपनाएं एवं किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत अवश्य रजिस्टर्ड कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed