फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Workers Support National strick

कर्मचारियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का किया समर्थन

Sat, 12 Mar 2022 10:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
Workers Support National strick
होडल। केंद्र एवं राज्य सरकार की कर्मचारी व मजदूर विरोधी नीतियों को लेकर शनिवार को सर्व कर्मचारी संघ द्वारा डबचिक पर्यटन केंद्र पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली व कच्चे कर्मियों को पक्का करने, पंचायती पंप चालकों के बकाया वेतन, ग्रुप डी के कर्मियों का पदोन्नति कोटा 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाए और समय सीमा घटाकर दो साल किया जाए। जैसी मांगों की अनदेखी से नाराज कर्मचारी 28-29 मार्च को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेने का निर्णय लिया। बैठक में संघ के जिला प्रधान राजेश शर्मा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 28-29 मार्च की हड़ताल को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस अवसर पर जिला सचिव योगेश शर्मा, जितेंद्र तेवतिया, ब्लॉक सचिव देवेन्द्र नम्बरदार, महेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

बैठक में राजेश शर्मा व योगेश शर्मा ने बताया कि जिला कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार हड़ताल को सफल बनाने के लिए खंड स्तर पर प्रत्येक कर्मचारी तक पहुंचने के लिए सघनता के साथ जन संपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिसके लिए दर्जनों टीमों का गठन कर दिया गया है। प्रदर्शन में 94 दिनों से चल रही आंगनबाड़ी वर्करों की हड़ताल का पुरजोर समर्थन किया गया और सरकार से अहंकार छोड़कर सीएम व पीएम की घोषणा को लागू कर हड़ताल समाप्त करवाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed