{"_id":"6783f12d3570fd2cb40e1ef7","slug":"woman-walking-on-foot-crushed-angry-villagers-set-canter-on-fire-palwal-news-c-24-1-gr11004-111227-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पैदल चल रही महिला को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने कैंटर में लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पैदल चल रही महिला को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने कैंटर में लगा दी आग
विज्ञापन
- हादसे के बाद चालक फरार, राशन डिपो संचालिका थी मृतक महिला
- मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल कर्मियों की मदद के बुझाई आग
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। गांव बंचारी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के सर्विस लेन पर पैदल चल रही महिला को तेज रफ्तार कैंटर ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर पहुंच गए। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने कैंटर में तोड़फोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया। कैंटर में आग लगने की सूचना मिलते ही डीएसपी कुलदीप सिंह भारी पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी को बुलाया गया, जिसने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर गांव बंचारी निवासी राशन डिपो संचालिका कविता (45) अपने घर से थोड़ी दूरी सर्विस रोड पर पैदल जा रही थी। तभी पलवल की तरफ से तेज रफ्तार व लापरवाही से आ रहे कैंटर चालक ने कविता को पीछे से टक्कर मारकर दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर पड़ी और कैंटर का टायर महिला के ऊपर से उतर गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। कैंटर चालक थोड़ी आगे चलकर कंटेनर को सर्विस रोड पर कैंटर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी महिला के परिजनों और ग्रामीणों को मिली तो मौके पर पहुंचे और गुस्साए ग्रामीणों ने सीएनजी के कंटेनर को आग के हवाले कर दिया।
कंटेनर में आग लगाने की सूचना डीएसपी कुलदीप सिंह को मिली तो वह मुंडकटी थाना पुलिस व सीआईए प्रभारी उमर मोहम्मद सहित भारी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंच गए। डीएसपी ने फायर ब्रिगेड को कैंटर में आग लगने की सूचना दी। फायर ब्रिगेड की कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया तब तक कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह से जलकर राख हो गया। डीएसपी कुलदीप सिंह ने घटनास्थल पर लोगों को समझाकर मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन
डीएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।