फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Woman Sarpanch's grandson attacked due to election rivalry

Palwal News: चुनावी रंजिश में महिला सरपंच के पोते पर हमला

Sat, 20 Sep 2025 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sat, 20 Sep 2025 06:07 PM IST
विज्ञापन
Woman Sarpanch's grandson attacked due to election rivalry
पलवल। जिले के अल्लिका गांव में चुनावी रंजिश के चलते मौजूदा महिला सरपंच समयबाला के पोते रोहित के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है, जब दो युवक बाइक पर सरपंच के घर पहुंचे और रोहित को आवाज लगाई।
विज्ञापन


रोहित के बाहर आने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब वह दरवाजे पर पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद मोहित और निखिल ने घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने रोहित को पकड़कर गेट तक घसीटा। परिजनों का कहना है कि इससे पहले भी रोहित को कॉलेज में धमकियां मिल चुकी हैं। महिला सरपंच के पति सतबीर की शिकायत पर गदपुरी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों मोहित और निखिल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed