फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Woman's killer husband arrested

महिला का हत्यारोपी पति गिरफ्तार

Sat, 30 Jan 2021 09:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
Woman's killer husband arrested
पलवल। दहेज में नकदी व कार की मांग पूरी नहीं होने पर महिला की हत्या कर फंदे पर लटकाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। 19 जनवरी को आरोपी ने मां, पिता और बहन के साथ मिलकर वारदात की थी। हालांकि अन्य तीनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

भवनकुंड चौकी इंचार्ज एएसआई संजय कुमार ने बताया कि फरीदाबाद के जवां गांव निवासी कमलेश ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी निशा की शादी 25 फरवरी 2020 को रामबाग कालोनी पलवल निवासी रोहित के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था। लेकिन शादी के बाद से ही निशा को पांच लाख रुपये नकद व एक कार लाने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। 19 जनवरी को रोहित ने अपनी मां सुमीत्रा, पिता सबरजीत व बहन गीता के साथ मिलकर निशा को मार दिया और फिर फंदे से लटका दिया। चौकी इंचार्ज के मुताबिक सूचना के आधार पर आरोपी को दिल्ली बाईपास मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे एक दिन की रिमांड के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed