{"_id":"410887c3b82bf33df6f0ddd03cc3377c","slug":"woman-raped-after-kidnapping-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का अपहरण कर दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता का अपहरण कर दुष्कर्म
अमर उजाला, पलवल
Updated Wed, 30 Oct 2013 11:23 PM IST
विज्ञापन
शहर के एक युवक ने पत्नी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस द्वारा कराई गई मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टी हुई है।
विज्ञापन
पलवल निवासी जगबीर (बदला नाम) ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में कहा है कि 20 अक्तूबर को वह काम से बाहर गया था। 21 अक्तूबर को घर आया तो पता चला कि मकान में किराए पर रहने वाला तरुण और उसके दो साथियों ने उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल कर उसकी पत्नी को आगरा से बरामद कर लिया है। पीड़ित ने एसडीएम को बताया कि उसके साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया है। मेडिकल जांच में विवाहिता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
पुलिस जांच अधिकारी रामचंद्र जाखड़ ने बताया कि दो अन्य युवकों का स्थाई पता मालूम किया जा रहा है। फिलहाल तरुण तथा उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।